लाइव न्यूज़ :

सिक्किम में 16 मई तक लॉकडाउन जैसी पाबंदियां, सीमाएं भी रहेंगी सील

By भाषा | Updated: May 5, 2021 20:25 IST

Open in App

गंगटोक, पांच मई कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के बीच सिक्किम में 16 मई तक लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लगा दी गई हैं। यह जानकारी बुधवार को जारी एक आधिकारिक आदेश से मिली।

ये पाबंदियां बृहस्पतिवार से लागू होंगी जिसमें सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निरोधात्मक आदेशों को लागू करना भी शामिल है।

इसमें कहा गया है कि रंगपो, मेल्ली और रमम सीमा सील कर दी जाएगी और इन सीमाओं से सभी तरह की यात्रा अगले दस दिनों तक रोक दी जाएगी। अंतर-जिला यात्रा भी प्रतिबंधित कर दी गई है।

सेना, पुलिस, चिकित्सा आपातकालीन वाहनों और आवश्यक वस्तु ले जाने वाले वाहनों को आंशिक लॉकडाउन के दायरे से छूट दी गई है।

आदेश में कहा गया है कि विवाह जैसे सभी सार्वजनिक समारोहों को इस अवधि के दौरान अनुमति नहीं दी जाएगी। संबंधित खंड विकास अधिकारियों और एसडीएम द्वारा अंतिम संस्कार और अन्य आपात स्थितियों के लिए विशेष परमिट प्रदान की जाएगी।

पूरे राज्य में सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक ही खुले रहने की अनुमति दी जाएगी और ये शनिवार और रविवार को पूरी तरह से बंद रहेंगे।

दवा की दुकानें, आवश्यक वस्तु और दूध की बिक्री करने वाली दुकानों को खुले रहने की अनुमति दी जाएगी।

आदेश के अनुसार कर्फ्यू शाम 5 बजे से सुबह 9 बजे तक लगाया जाएगा।

इसमें कहा गया है कि इस दौरान सभी सरकारी कार्यालय भी 16 मई तक बंद रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र