लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में दस मई से 24 मई तक लॉकडाउन जैसी पाबंदियां

By भाषा | Updated: May 7, 2021 22:34 IST

Open in App

बेंगलुरू, सात मई कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा ने कोविड-19 के मामलों में बेतहाशा बढ़ोतरी को देखते हुए राज्य में दस मई से 24 मई तक के लिए लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लगाने की शुक्रवार को घोषणा की।

राज्य में 27 अप्रैल से कर्फ्यू लगा हुआ है जो 12 मई को खत्म होने वाला था।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘कोविड-19 की दूसरी लहर ने राज्य भर में डर का माहौल पैदा कर दिया है और कोरोना कर्फ्यू से उम्मीद के मुताबिक संक्रमण दर या मृत्यु दर कम करने में मदद नहीं मिल पा रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए सरकार ने बीमारी पर लगाम कसने के लिए कड़े उपाय करने का निर्णय किया है। पूरे राज्य में दस मई की सुबह छह बजे से 24 मई की सुबह छह बजे तक पाबंदियां रहेंगी।’’

येदियुरप्पा ने कहा कि इस दौरान सभी दुकानें, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, होटल, पब और बार बंद रहेंगे।

उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थ, दवाएं, दूध, फल और सब्जी जैसी आवश्यक सेवाएं सुबह छह बजे से सुबह दस बजे तक उपलब्ध रहेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे