लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के मामले बढ़ने पर तमिलनाडु में 10 अप्रैल से फिर से पाबंदियां

By भाषा | Updated: April 8, 2021 17:14 IST

Open in App

चेन्नई, आठ अप्रैल कोविड-19 के नये मामले बढ़ने के बीच तमिलनाडु सरकार ने बृहस्पतिवार को 10 अप्रैल से सिनेमाघरों में केवल 50 प्रतिशत बैठक क्षमता की अनुमति और चुनिंदा गतिविधियों पर रोक जैसी पाबंदियों को पुन: लागू करने की घोषणा की।

सरकार ने कहा कि 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को सरकारी या मान्यताप्राप्त निजी अस्पताल में दो सप्ताह के अंदर कोविड टीका लगवा लेना चाहिए।

एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार यहां कोयम्बेडू जैसे बड़े सब्जी बाजारों तथा जिलों में ऐसे अन्य बड़े बाजारों में खुदरा दुकानों को खोलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

चेन्नई में चलने वाली बसों और अंतरराज्यीय बसों में बैठक क्षमता से अधिक यात्रियों को चढ़ने की अनुमति नहीं होगी।

इसी तरह टैक्सियों और ऑटोरिक्शों में क्रमश: केवल तीन और दो यात्री ही चल सकेंगे।

इसी तरह धार्मिक आयोजनों की अनुमति रात आठ बजे तक ही है।

तमिलनाडु में बुधवार को कोरोना वायरस के करीब 4000 नये मामले आये थे। जिनमें से चेन्नई और आसपास के इलाकों में मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह