लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में पाबंदियों में और ढील, जन-जीवन सामान्य होने की तरफ

By भाषा | Updated: August 20, 2019 23:27 IST

अधिकारियों ने बताया कि सिविल लाइंस इलाके के कुछ हिस्सों में यातायात बढ़ गया है लेकिन श्रीनगर के बाहरी इलाकों और कश्मीर घाटी के कई हिस्से में यातायात पर पाबंदी है।

Open in App

जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को अधिकारियों ने पाबंदियों में और ढील दी जिसके बाद जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य होता जा रहा है। जम्मू-कश्मीर के कुल 197 थानों में से 136 थानों में पाबंदियों में ढील दी गई। राज्य सरकार के प्रवक्ता रोहित कंसल ने कहा कि कश्मीर घाटी में 111 थाना क्षेत्रों में से 50 में पाबंदियां कमतर की गईं।

श्रीनगर के लाल चौक के घंटा घर इलाके में 15 दिनों बाद बैरीकेड हटाए गए जिससे यातायात सामान्य तौर पर शुरू हुआ और लोगों की आवाजाही शुरू हुई। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के स्कूलों और सरकारी दफ्तरों में उपस्थिति बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को लैंडलाइन फोनों ने काम करना शुरू कर दिया।

जम्मू-कश्मीर में 99 हजार लैंडलाइन फोन में से 73 हजार से अधिक ने काम करना शुरू कर दिया है। मोबाइल सेवाएं और इंटरनेट 16वें दिन भी काम नहीं कर रहे हैं जबकि कई इलाकों में लैंडलाइन फोन सेवाएं अब भी प्रभावित हैं।

अधिकारियों ने बताया कि सिविल लाइंस इलाके के कुछ हिस्सों में यातायात बढ़ गया है लेकिन श्रीनगर के बाहरी इलाकों और कश्मीर घाटी के कई हिस्से में यातायात पर पाबंदी है। उन्होंने बताया कि कई हिस्से में पाबंदियां हटा ली गई हैं लेकिन सुरक्षा बलों की तैनाती जारी है ताकि कानून-व्यवस्था में परेशानी नहीं आए। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया