लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में पाबंदियों में ढील: ठाणे और नवी मुंबई दूसरी श्रेणी में

By भाषा | Updated: June 6, 2021 17:39 IST

Open in App

ठाणे, छह जून महाराष्ट्र के ठाणे और नवी मुंबई के निगमीय क्षेत्रों को कोरोना वायरस के चलते लगायी गयी पाबंदियों में ढील देने से संबंधित महाराष्ट्र सरकार की पांच स्तरीय योजना की दूसरी श्रेणी में रखा गया है। इस योजना का आधार साप्ताहिक संक्रमण दर एवं भरे हुए ऑक्सीजन बेड का प्रतिशत है।

ठाणे के जिलाधिकारी राजेश नारवेकर द्वारा जारी अधिसूचना में कल्याण डोम्बिवली निगम क्षेत्र को तीसरी श्रेणी में रखा गया है।

दूसरी श्रेणी उन शहरों एवं जिलों के लिए है जहां संक्रमण दर पांच फीसद है और 25 से 40 फीसद ऑक्सीजन बेड भरे हैं। तीसरी श्रेणी के तहत ऐसे क्षेत्र आयेंगे जहां सक्रमण दर पांच से दस फीसद के बीच है और 40 फीसद से अधिक ऑक्सीजन बेड भरे हैं।

ठाणे के जिलाधिकारी की अधिसूचना में कहा गया है कि हर क्षेत्र के लिए विशिष्ट दिशानिर्देश संबंधित नगर निकाय अधिकारी घोषित करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos