लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोरोना स्थिति की समीक्षा के बाद प्रतिबंधों में ढील दी गयी

By भाषा | Updated: June 21, 2021 19:07 IST

Open in App

पटना, 21 जून बिहार में कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा के बाद अगले एक सप्ताह यानी 23 जून से छह जुलाई तक प्रतिबंधों में कुछ ढील दी गयी है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, ‘‘कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा की। 23 जून से छह जुलाई तक सरकारी एवं गैर-सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ काम करेंगे। दुकानें सात बजे संध्या तक खुलेंगी। रात्रि कर्फ्यू रात्रि नौ बजे से सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा। पार्क एवं उद्यान छह बजे सुबह से 12 बजे दिन तक खुलेंगे। अभी भी सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।’’

बिहार सरकार ने कोरोना संक्रमण के मद्देनजर पांच मई को लॉकडाउन लगाया था और उसके बाद प्रत्येक सप्ताह कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा कर प्रतिबंधों में ढील दी जाती रही है। बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण रविवार को सात और व्यक्तियों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 9550 हो गयी है।

मुख्यमंत्री ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से छह करोड़ वयस्कों को छह माह में कोरोना का टीका लगाए जाने के कार्यक्रम की शुरूआत की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे