लाइव न्यूज़ :

मुंबई सहित 25 जिलों में पाबंदियों में ढील दी जा सकती है: महाराष्ट्र सरकार

By भाषा | Updated: July 29, 2021 19:41 IST

Open in App

मुंबई, 29 जुलाई महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बृहस्पतिवार को कहा कि मुंबई सहित 25 जिलों में पाबंदियों में ढील दी जा सकती हैं, जहां कोविड-19 संक्रमण दर राज्य की औसत दर से कम है।

उन्होंने कहा कि सरकार इस बात पर भी विचार कर रही है कि जिन लोगों को कोरोना वायरस का पूरी तरह से टीका लगवा लिया है, उन्हें मुंबई में लोकल ट्रेनों में यात्रा करने की अनुमति दी जा सकती है या नहीं।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में हुई राज्य के कोविड ​​​​-19 कार्य बल की बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए, टोपे ने कहा कि शेष 11 जिलों में अधिक प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं, जहां संक्रमण दर अधिक है।

उन्होंने कहा, “हमने मुंबई सहित 25 जिलों में अधिक छूट देने पर चर्चा की है, जहां संक्रमण दर राज्य के औसत से बहुत कम है। विस्तृत दिशा-निर्देशों के साथ दो दिनों में निर्णय लिया जाएगा।''

मंत्री ने कहा, लेकिन पुणे, सोलापुर, सांगली, सतारा, कोल्हापुर, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, बीड और अहमदनगर जिलों में कोई ढील नहीं दी जाएगी, जहां संक्रमण संक्रमण दर औसत से अधिक है।''

उन्होंने कहा, ''यदि आवश्यक हो, तो स्थानीय अधिकारी कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए (इन क्षेत्रों में) अधिक कड़े प्रतिबंध लगा सकते हैं।''

टोपे ने कहा कि कोरोना वायरस टीके की दोनों खुराकें ले चुके लोगों को मुंबई में लोकल ट्रेनों में सफर की अनुमति देने के मुद्दे पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

उन्होंने कहा, “हम अभी यह सत्यापित करने के तरीकों पर चर्चा कर रहे हैं कि क्या किसी यात्री ने दोनों खुराक ली हैं। हम रेलवे अधिकारियों से भी बात करेंगे।''

फिलहाल केवल आवश्यक और आपातकालीन सेवाओं में लगे लोगों को ही राज्य की राजधानी में लोकल ट्रेनों से यात्रा करने की अनुमति है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं