लाइव न्यूज़ :

विधानसभा चुनाव से पहले जम्मू कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करें : आजाद

By भाषा | Updated: December 5, 2021 01:00 IST

Open in App

रामबन (जम्मू कश्मीर), चार दिसंबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने शनिवार को कहा कि असली ‘जिहाद’ किसी भी नेता, पार्टी या धर्म के खिलाफ लड़ने के बजाय गरीबी और बेरोजगारी से लड़ना है।

उन्होंने यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए विधानसभा चुनावों से पहले जम्मू कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल किए जाने की मांग दोहरायी। उन्होंने कहा कि लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने में नौकरशाही का लोकप्रिय शासन से कोई मुकाबला नहीं है।

आजाद ने कहा, ‘‘जिहाद किसी अन्य धर्म के खिलाफ लड़ना नहीं है। असली ‘जिहाद’ गरीबी और बेरोजगारी को खत्म करना है जो हमारी सबसे बड़ी दुश्मन है।’’ उन्होंने कहा कि वह किसी भी नेता या पार्टी को अपना दुश्मन नहीं मानते हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ईंधन और सब्जियों तथा दालों समेत अन्य दैनिक सामान की कीमतें बढ़ गयी है। घरेलू गैस कांग्रेस शासन में लोगों के लिए 400 रुपये में उपलब्ध थी, लेकिन अब कीमत तकरीबन तीन गुना बढ़ गयी है जिससे आम आदमी की परेशानियां बढ़ गयी है।’’

आजाद ने दावा किया कि मौजूदा सरकार सभी के साथ समान व्यवहार नहीं कर रही है और दशकों से रह रहे लोगों को उनकी जमीन से हटाने जैसे ‘जनविरोधी’ कदम उठा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया