लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करें : एनपीपी

By भाषा | Updated: October 23, 2021 21:14 IST

Open in App

जम्मू, 23 अक्टूबर नेशनल पैंथर्स पार्टी (एनपीपी) के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा तथा लोकतंत्र बहाल करने की अपनी मांगों के समर्थन में शनिवार को यहां प्रदर्शन किया।

पार्टी के इस प्रदर्शन का नेतृत्व एनपीपी अध्यक्ष और पूर्व मंत्री हर्ष देव सिंह ने किया । एनपीपी ने यह प्रदर्शन ऐसे समय में किया है, जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर आए हैं।

सिंह ने संवाददाताओं से कहा,‘‘हम जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा और लोकतंत्र की बहाली की अपनी मांग को दोहराने के लिए यहां एकत्र हुए हैं।’’

उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा की अगुवाई वाली सरकार ने पांच अगस्त, 2019 को जम्मू-कश्मीर को राज्य से केंद्र शासित प्रदेश बना कर यहां के लोगों दिल और दिमाग में ‘‘सबसे बड़ी कड़वाहट’’पैदा की थी।

उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में सत्तारूढ़ सरकार की ‘‘जम्मू विरोधी और जन विरोधी’’नीतियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध हुए हैं।

एनपीपी नेता ने कहा, ‘‘अर्थव्यवस्था सबसे बुरी तरह प्रभावित हुई और विकास ठप हो गया। अहंकारी और सत्ता के नशे में चूर भाजपा ने उन सभी लोगों को चुप कराने के लिए राज्य के दमनकारी तंत्र का इस्तेमाल किया, जिन्होंने न्याय के लिए आवाज उठाने की हिम्मत की और चुनाव के दौरान पार्टी द्वारा किये गए वादों को पूरा करने की मांग की ।’’

सिंह ने कहा कि पिछले साढ़े तीन साल से केंद्र शासित प्रदेश में केंद्र का शासन रहने के बावजूद, जम्मू-कश्मीर में चुनाव में देरी करना और इससे इनकार करना पूरी तरह से अनुचित और असंवैधानिक होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘यहां तक ​​कि उच्चतम न्यायालय भी फैसला दे चुका है कि जिन राज्यों में विधानसभाएं समय से पहले भंग हो जाती हैं, वहां विधानसभाओं के चुनाव छह महीने की अवधि के भीतर कराए जाने चाहिए।’’

केंद्र में भाजपा नीत राजग सरकार और मौजूदा जम्मू-कश्मीर प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुये सिंह ने आरोप लगाया कि लोगों को जानबूझकर अपने प्रतिनिधि चुनने और निर्वाचित सरकार बनाने के अधिकार से वंचित किया गया है ।

उन्होंने सवाल किया, ‘‘अगर जम्मू-कश्मीर में नगरपालिका, पंचायत और संसदीय चुनाव हो सकते हैं, तो निर्वाचन आयोग के लिए विधानसभा चुनाव कराने में क्या अड़चन है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा