लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में राज्य का दर्जा बहाल किया जाना, विधानसभा चुनाव हमारी प्राथमिकता : बुखारी

By भाषा | Updated: March 8, 2021 17:17 IST

Open in App

श्रीनगर, आठ मार्च जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी (जेकेएपी) के अध्यक्ष अल्ताफ बुखारी ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी की प्राथमिकता पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल किये जाने और केन्द्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव कराने की है।

उन्होंने कहा कि केवल देश की संसद या उच्चतम न्यायालय ही अनुच्छेद 370 और 35-ए को बहाल कर सकते है।

बुखारी ने यहां अपनी पार्टी की पहली वर्षगांठ के मौके पर पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं सपनों का व्यापारी नहीं हूं ... हम केवल हासिल की जाने वाली चीजों के बारे में बात करते हैं। हमारी प्राथमिकता जम्मू कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल किये जाने और विधानसभा चुनाव कराने की है।’’

उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में प्रत्येक व्यक्ति चाहता है कि राज्य का दर्जा बहाल किया जाये। उन्होंने कहा, ‘‘अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35-ए हमारे लिए सिर्फ संख्या नहीं थे। वे हमारी भावनाओं का प्रतीक थे। हालांकि, केवल संसद या उच्चतम न्यायालय ही इन प्रावधानों को बहाल कर सकते हैं।’’

बुखारी ने जम्मू और कश्मीर में नौकरशाही को ‘‘उनके द्वारा की गई गड़बड़ी’’ के लिए जिम्मेदार ठहराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग