लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में दो महीने बाद आधी क्षमता के साथ खुले रेस्तरां

By भाषा | Updated: June 14, 2021 19:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जून राष्ट्रीय राजधानी में करीब दो महीने बाद सोमवार को रेस्तरां 50 प्रतिशत क्षमता के साथ फिर से खुल गए और इस दौरान कोविड-19 से बचाव को लेकर एहतियात पर विशेष जोर दिखा। हालांकि, कई रेस्तराओं में इस दौरान साफ-सफाई की गयी और वे कल से लोगों को सेवा मुहैया कराएंगे। वहीं, कुछ रेस्तरां खुल गए लेकिन ग्राहकों की संख्या काफी कम दिखी।

रेस्तरां प्रबंधकों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में ग्राहकों की संख्या बढ़ेगी। दिल्ली में 17 अप्रैल से रेस्तराओं में खाने की सुविधाओं पर रोक लगा दी गई थी। उसी समय कोविड के प्रसार पर काबू के लिए शहर में पहला सप्ताहांत लॉकडाउन लागू किया गया था।

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के नए दिशानिर्देशों के अनुसार, रेस्तरां 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुल सकते हैं, लेकिन वे अपने ग्राहकों को शराब नहीं परोस सकते क्योंकि रेस्तराओं में बार अगले आदेश तक बंद रहेंगे।

उत्तर और पूर्वी भारत में मैकडॉनल्ड रेस्तराओं का संचालन करने वाली कंपनी कनॉट प्लाजा रेस्टोरेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य परिचालन अधिकारी राजीव रंजन ने कहा कि कोविड के मद्देनजर कई एहतियाती उपाय किए गए हैं, जिनमें सभी लोगों के तापमान की जांच, मास्क, बार-बार हाथ धोने और कर्मचारियों के लिए दस्ताने आदि शामिल हैं। उन्होंने कहा कि काउंटर पर सुरक्षा स्क्रीन लगायी गयी है ताकि लोगों का एक दूसरे से संपर्क कम से कम हो।

दक्षिणी दिल्ली के लाजपत नगर और मूलचंद इलाकों के रेस्तरां सोमवार को अपने परिसरों की साफ-सफाई के लिए बड़े पैमाने पर बंद रहे। लाजपत नगर के सेंट्रल मार्केट इलाके का अफगान दरबार उन रेस्तरां में से था जो ग्राहकों को अपने लजीज व्यंजनों का स्वाद लेने के लिए आमंत्रित कर रहे थे।

अफगान दरबार रेस्तरां के प्रबंधक सलमान अली ने पीटीआई-भाषा से कहा कि लॉकडाउन में ढील के बाद रेस्तरां फिर से खुल गया है लेकिन दोपहर तक कोई ग्राहक नहीं आया है। महामारी की दूसरी लहर के बाद लोग अब भी घरों से बाहर निकलने से डरते हैं। लेकिन, जीवन को आगे चलते रहना है और हम सभी सावधानी बरत रहे हैं।

अखिल भारतीय रेस्तरां चेन पिंड बलूची ने भी सोमवार को सेंट्रल मार्केट में अपना रेस्तरां फिर से खोल दिया। हालांकि, उसके प्रबंधक ने कहा कि भोजन सेवाएं मंगलवार से शुरू होंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?