लाइव न्यूज़ :

सीएम केजरीवाल ने किया दावा, कहा- दिल्ली में 'लाइसेंस राज' की वजह से रेस्तरां उत्पीड़न का सामना करते है

By भाषा | Updated: October 11, 2020 17:06 IST

केजरीवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में दिल्ली सरकार ने रेस्तरां के लिए लाइसेंस खत्म करने का निर्णय किया है। इस बैठक में रेस्तरां मालिक भी शामिल हुए थे।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को दावा किया कि 'लाइसेंस राज' की वजह से शहर के रेस्तरां उत्पीड़न का सामना करते हैं। केजरीवाल ने उम्मीद जताई कि नगर निगमें खाद्य लाइसेंस जारी नहीं करने के एफएसएसएआई के निर्देश का जल्द पालन करेंगी।

नई दिल्लीःदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को दावा किया कि 'लाइसेंस राज' की वजह से शहर के रेस्तरां उत्पीड़न का सामना करते हैं और उम्मीद जताई कि नगर निगमें खाद्य लाइसेंस जारी नहीं करने के एफएसएसएआई के निर्देश का जल्द पालन करेंगी। दिल्ली सरकार ने कुछ दिन पहले रेस्तरों के लिए पुलिस लाइसेंस और स्वास्थ्य व्यापार लाइसेंस को समाप्त करने की घोषणा की थी, जो भाजपा शासित नगर निगमें जारी करती हैं।

 सरकार ने स्वास्थ्य व्यापार लाइसेंस को खत्म करने के लिए 10 दिन की समय सीमा तय की है। निगमों का आरोप है कि दिल्ली सरकार का निर्णय नगर निगमों को कमजोर करने की एक "चाल" है। उन्होंने कहा कि वह सरकार के कदम का "मुकाबला" करने के लिए कानूनी सलाह लेंगे।

केजरीवाल ने रविवार को ट्वीट किया, " रेस्तरां दिल्ली की अर्थव्यवस्था और करों में बड़े पैमाने पर योगदान करते हैं। वे लाइसेंस राज की वजह से उत्पीड़न का सामना करते हैं। सभी सरकारों को उत्पीड़न को खत्म करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए। केंद्र सरकार की संस्था एफएसएसएआई ने एमसीडी को खाद्य लाइसेंस जारी नहीं करने का निर्देश दिया है। मुझे उम्मीद है कि एमसीडी जल्द केंद्र के निर्देशों का पालन करेंगी।"

केजरीवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में दिल्ली सरकार ने रेस्तरां के लिए लाइसेंस खत्म करने का निर्णय किया है। इस बैठक में रेस्तरां मालिक भी शामिल हुए थे। बैठक में रेस्तरां चलाने वालों का कहना था कि भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) उन्हें पहले ही खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता लाइसेंस जारी कर चुका है।

उन्होंने कहा था कि स्थानीय निकायों द्वारा उन्हें स्वास्थ्य व्यापार लाइसेंस जारी करना अप्रासंगिक है। उत्तर दिल्ली के महापौर जय प्रकाश ने कहा था कि उन्होंने सरकार के कदम को चुनौती देने के लिए कानूनी राय मांगी है। दक्षिण दिल्ली की महापौर अनामिका ने आरोप लगाया कि आप सरकार स्वास्थ्य व्यापार लाइसेंस जारी करने को लेकर राजनीति कर रही है। 

टॅग्स :अरविंद केजरीवालदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह