लाइव न्यूज़ :

रेस्तरां- बार, क्लब अपने भंडारित बीयर को शराब की दुकानों को बेच सकेंगे, दिल्ली सरकार ने दिया आदेश

By भाषा | Updated: June 12, 2020 01:46 IST

आबकारी कानून के अनुसार रेस्तरां-बार, होटल और क्लब सिर्फ अपने ग्राहकों को ही शराब बेच सकते हैं। उन्हें दी गयी यह छूट सिर्फ एक बार के लिए है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली सरकार ने शहर के रेस्तरां-बार, होटलों और क्लबों को बीयर के अपने भंडार शराब की दुकानों को बेचने की अनुमति दे दी है यह आदेश ऐसी बीयर के लिए हैं जिनके उपभोग की तारीख 30 जून तक है।

नयी दिल्ली: दिल्ली सरकार ने शहर के रेस्तरां-बार, होटलों और क्लबों को बीयर के अपने भंडार शराब की दुकानों को बेचने की अनुमति दे दी है ताकि उनके नुकसान को कम किया जा सके। यह आदेश ऐसी बीयर के लिए हैं जिनके उपभोग की तारीख 30 जून तक है।

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। राष्ट्रीय राजधानी में लगभग 950 होटल, क्लब और रेस्तरां-बार हैं जिनके पास आबकारी लाइसेंस है। 25 मार्च को पहली बार लॉकडाउन लागू होने के बाद उन्हें खोले जाने की अनुमति नहीं दी गई है।

अधिकारी ने कहा कि आबकारी कानून के अनुसार रेस्तरां-बार, होटल और क्लब सिर्फ अपने ग्राहकों को ही शराब बेच सकते हैं। उन्हें दी गयी यह छूट सिर्फ एक बार के लिए है। उन्होंने ‘पीटीआई- भाषा’ से कहा कि कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन से उत्पन्न विशेष स्थिति के मद्देनजर सरकार ने इन प्रतिष्ठानों को बीयर के स्टॉक को शराब की दुकानों को बेचने की अनुमति दी है।

यह अनुमति 30 जून तक उपभोग वाली बीयर के लिए है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कई अनुरोध मिलने के बाद यह फैसला किया गया। अधिकारी ने कहा कि बीयर की उपभोग अवधि करीब छह महीने होती है। 

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया