लाइव न्यूज़ :

दो महीने बाद मुंबई में खुले रेस्तरां व जिम

By भाषा | Updated: June 7, 2021 15:07 IST

Open in App

मुंबई, सात जून कोविड-19 पर काबू पाने के लिए लगाए गए प्रतिबंधों में ढील के बीच करीब दो महीने बाद सोमवार को मुंबई में रेस्तरां, जिम, सैलून व अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान फिर से खुल गए। मुंबई नगर महाराष्ट्र सरकार की पांच स्तरीय अनलॉक योजना की तीसरी श्रेणी में आता है।

इस बीच, बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने नागरिकों से अपील की है कि वे कोरोना वायरस से बचाव में कोई कोताही नहीं बरतें और सभी सावधानियों का पालन करें।

नगर निकाय की परिवहन इकाई बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) की बसों में बैठने की 100 प्रतिशत क्षमता के साथ चलने की अनुमति दी गई है। हालांकि, लोकल ट्रेनों में चिकित्सा और आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को ही यात्रा करने की अनुमति है।

बीएमसी ने एक ट्वीट कर कहा, "मुंबई, एक विनम्र अनुरोध! हम चरणबद्ध तरीके से वापस पटरी पर आ रहे हैं, हमारा मुख्य लक्ष्य कोरोना मुक्त मुंबई है और हम इस संबंध में कोताही नहीं बरत सकते। हमें सावधान रहना होगा। सभी एहतियातों का पालन करें!"

महाराष्ट्र सरकार ने साप्ताहिक सकारात्मकता दर और ऑक्सीजन बेड की उपलब्धता के आधार पर राज्य में प्रतिबंधों में ढील देने के लिए पांच-स्तरीय योजना की घोषणा की है। तीसरी श्रेणी के तहत उन स्थानों पर प्रतिबंधों में ढील दी गयी है, जहां संक्रमण दर पांच प्रतिशत से 10 प्रतिशत के बीच है। बीएमसी ने प्रतिबंधों में ढील को लेकर रविवार को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos