लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में रेस्तरां और भोजनालय मध्यरात्रि तक खुले रह सकते हैं: सरकार

By भाषा | Updated: October 19, 2021 20:22 IST

Open in App

मुंबई, 19 अक्टूबर महाराष्ट्र सरकार ने सभी रेस्तरां और भोजनालय को मध्यरात्रि तक संचालन की अनुमति दे दी। राज्य के मुख्य सचिव सीताराम कुंते द्वारा मंगलवार को जारी एक सरकारी अधिसूचना में यह जानकारी दी गई।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने एक दिन पहले ही राज्य के कोविड कार्य बल के साथ बैठक कर अधिकारियों को रेस्तरां और दुकानों के संचालन के घंटे बढ़ाने संबंधी दिशानिर्देश तैयार करने के निर्देश दिए थे।

अधिसूचना में कहा गया, ‘‘सभी रेस्तरां और भोजनालयों को मध्यरात्रि 12 बजे तक संचालन की अनुमति दी जाती है और अन्य प्रतिष्ठान जिन्हें संचालन की अनुमति दी गई है, वे रात 11 बजे तक संचालन कर सकते हैं।’’

इसी बीच बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने एक परिपत्र जारी कर मुंबई के सभी रेस्तरां और भोजनालयों को मध्यरात्रि तक संचालन करने की अनुमति दे दी। बीएमसी ने कहा कि ‘ब्रेक द चेन’ दिशानिर्देश के तहत महाराष्ट्र सरकार की अधिसूचना में शामिल सभी नियम अगले आदेश तक ‘पूरी तरह’ से लागू रहेंगे। महानगरपालिका ने कहा कि सामाजिक दूरी, मास्क का इस्तेमाल समेत राज्य सरकार द्वारा तय अन्य नियमों का पालन करना अनिवार्य है।

मुंबई में मंगलवार को कोविड-19 के 313 नए मामले सामने आए और चार लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,51,494 हो गई और मृतकों की संख्या बढ़कर 16,188 हो गई। शहर में अब 4,650 मरीजों का उपचार चल रहा है।

राज्य सरकार ने 22 अक्टूबर से मनोरंजन उद्यान, सिनेमाघर और रंगमंच को खोलने की अनुमति दे दी। हालांकि, मनोरंजन पार्क में वाटर राइड की अभी अनुमति नहीं दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे