लाइव न्यूज़ :

केरल में रेस्तरां एवं बार खुलेंगे, 50 प्रतिशत ग्राहकों को ही मिलेगी अनुमति

By भाषा | Updated: September 25, 2021 22:19 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 25 सितंबर केरल में कोविड-19 के मामलों में गिरावट आने और लक्षित जनसंख्या में 90 प्रतिशत से अधिक को टीके की पहली खुराक लग जाने के बाद राज्य सरकार ने शनिवार को पाबंदियों में ढील दी तथा रेस्तरां एवं बार को शर्तों के साथ खोलने की अनुमति देने का फैसला किया।

उच्च स्तरीय कोविड-19 आकलन बैठक के बाद मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने संवाददाताओं से कहा कि इनडोर स्टेडियम एवं स्वीमिंग पुल पूर्ण रूपेण टीकाकरण से गुजर चुके कर्मियों के साथ खुल सकते हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार ने पाबंदियों में ढील देने का फैसला किया है क्योंकि लक्षित जनसंख्या में 90 प्रतिशत को टीके की पहली खुराक दे दी गयी है।

विजयन ने कहा , ‘‘ पिछले सप्ताह की तुलना में उपचाराधीन रोगियों की संख्या आठ प्रतिशत घट गयी है। अबतक 3,50,12,467 लोगों को टीका लगाया गया है । उनमें से 2,44,71,319 लोगों को पहली खुराक दी गयी है जबकि 1,05,41,148 को दोनों खुराक दी जा चुकी है। ’’

उन्होंने कहा कि बस 22 लाख ऐसे लोग हैं जिन्हें पहली खुराक भी नहीं लगी है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को दोनों खुराक लग गयी है वे रेस्तरां एवं बार में खा-पी सकते हैं।

विजयन ने कहा, ‘‘ रेस्तरां एवं बारों में बस 50 प्रतिशत सीटों का उपयोग किया जाना चाहिए। सभी कर्मी टीकाकरण से गुजर चुके हों तथा एसी का उपयोग नहीं किया जाए एवं खिड़कियां खुली रखी जाएं। ’’

केरल में शनिवार को कोविड-19 के 16,671 नये मामले सामने आये एवं 120 रोगियों की जान चली गयी। अबतक 46,13,964 लेाग संक्रमित हो चुके हैं जिनमें से 24,248 ने जान गंवायी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए