लाइव न्यूज़ :

डीडीएमए के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने पर महरौली में सील किया गया रेस्तरां

By भाषा | Updated: December 24, 2021 11:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली पुलिस ने दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के दिशा-निर्देशों का कथित रूप से उल्लंघन करने पर महरौली में एक रेस्तरां को सील कर दिया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

जिला मजिस्ट्रेट सोनालिका जिवानी ने बताया कि दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की ओर से जारी ताजा दिशा-निर्देशों के तहत बड़ी संख्या में लोगों के एकत्र होने पर लगे प्रतिबंध के मद्देनजर पुलिस की टीमों ने कुछ स्थानों का औचक निरीक्षण किया। टीम ने महरौली के डियाब्लो रेस्तरां का बृहस्पतिवार देर रात करीब 10 बजकर 45 मिनट पर निरीक्षण किया और उस समय वहां करीब 600 लोग मौजूद थे। रेस्तरां ने कोविड-19 संबंधी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह से उल्लंघन करते हुए एक कार्यक्रम का आयोजन किया था।

सोनालिका जिवानी ने बताया, ‘‘ रेस्तरां से लोगों को तुरंत बाहर निकाला गया और डीडीएमए के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने के कारण रेस्तरां को सील कर दिया गया।’’

दक्षिणी दिल्ली के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त एम हर्ष वर्धन ने बताया कि महरौली पुलिस थाने में डियाब्लो रेस्तरां के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 और 269 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह