लाइव न्यूज़ :

रेस्तरां मालिक पाबंदियों के हटने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं

By भाषा | Updated: May 28, 2021 21:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 मई दिल्ली में रेस्तरां मालिक सरकार द्वारा कोरोना वायरस से निपटने के लिए लगाई गई पाबंदियों के हटने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

घर जैसा बना खाना और घर पर भोजन आपूर्ति की व्यवस्था से दिल्ली के कुछ रेस्तरां ने किसी तरह काम चलाया, लेकिन ऐसे में जबकि रेस्तरां के राजस्व में भोजन की सुविधा (डाइन-इन) का '70-80 फीसदी' योगदान है रेस्तरां मालिक पाबंदियां हटाए जाने की बैचेनी के साथ प्रतीक्षा कर रहे हैं।

दिल्ली में 17 अप्रैल से रेस्तरां को परिसर में ग्राहकों को भोजन परोसने की इजाजत नहीं है। इसी दिन एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन की दिल्ली में घोषणा की गई थी, जिसे अंतिम बार 23 मई को बढ़ाया गया था।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली ने कुछ हद तक कोविड-19 की दूसरी लहर पर नियंत्रण पा लिया है और शहर अब धीरे-धीरे लॉकडाउन हटाने की प्रक्रिया को शुरू करेगा।

हालांकि बाजारों या रेस्तरां को खोलने का जिक्र नहीं किया गया है।

'सोशल' के ब्रांड हेड मयंक भट्ट ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि रेस्तरां में भोजन की सुविधा (डाइन-इन) का हमारे राजस्व में 80 प्रतिशत योगदान है। मौजूदा समय में हम आपूर्ति कर सकते हैं और इसके जरिये हम फिर से खुद को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘पिछली बार की तरह, लॉकडाउन को चरणबद्ध तरीके से हटाए जाने की संभावना है, जिसकी शुरुआत रेस्तरां के लिए 50 प्रतिशत क्षमता के साथ की जाएगी। हालांकि, अगर स्थिति में सुधार जारी रहता है और टीकाकरण में तेजी लाई जाती है, तो हम सरकार से आग्रह करेंगे कि वह हमें प्रति 100 प्रतिशत क्षमता से संचालन की अनुमति दे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह