लाइव न्यूज़ :

साड़ी पहने महिला को प्रवेश नहीं देने वाला रेस्तरां वैध लाइसेंस न होने के कारण बंद किया गया

By भाषा | Updated: September 29, 2021 19:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 सितंबर साड़ी पहने एक महिला को कथित तौर पर प्रवेश नहीं देने वाले एक रेस्तरां को दक्षिण दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) ने प्रतिष्ठान बंद करने का नोटिस थमा दिया क्योंकि रेस्तरां बिना वैध व्यापार लाइसेंस के चल रहा था। इसके बाद रेस्तरां के मालिक ने कहा कि उसने प्रतिष्ठान बंद कर दिया है।

एसडीएमसी अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि एंड्रूज गंज के अंसल प्लाजा में स्थित अकीला रेस्तरां को बंद करने का नोटिस जारी किया गया क्योंकि वह बिना वैध लाइसेंस के चल रहा था। बंदी का नोटिस 24 सितंबर को जारी किया गया था जिसमें कहा गया कि क्षेत्र के लोक स्वास्थ्य निरीक्षक ने 21 सितंबर को जांच में पाया कि प्रतिष्ठान बिना स्वास्थ्य व्यापार लाइसेंस के अस्वच्छ स्थिति में चल रहा था।

रेस्तरां ने सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा भी किया था। एसडीएमसी की ओर से जारी नोटिस में कहा गया, “लोक स्वास्थ्य निरीक्षक ने 24 सितंबर को फिर स्थल का निरीक्षण किया और पाया कि उसी स्थिति में व्यवसाय चल रहा था। आपको यह नोटिस मिलने के 48 घंटे के भीतर व्यवसाय बंद करने का निर्देश दिया जाता है और ऐसा नहीं करने पर बिना कोई नोटिस जारी किये सीलिंग समेत उचित कार्रवाई की जा सकती है।”

रेस्तरां के मालिक ने 27 सितंबर को दिए जवाब में कहा कि उक्त व्यवसाय तत्काल बंद कर दिया गया है और उसे एसडीएमसी ट्रेड लाइसेंस के बिना नहीं चलाया जाएगा।

गत सप्ताह सोशल मीडिया पोस्ट पर एक महिला ने कहा था कि उसे उस रेस्तरां में प्रवेश इसलिए नहीं दिया गया क्योंकि उसने साड़ी पहनी हुई थी। महिला ने रेस्तरां के कर्मचारियों के साथ हुई नोकझोंक का वीडियो भी पोस्ट किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है