लाइव न्यूज़ :

भोपाल में रेस्तरां में आग लगी, कोई हताहत नहीं

By भाषा | Updated: April 19, 2021 22:39 IST

Open in App

भोपाल, 19 अप्रैल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक रेस्तरां में सोमवार शाम को आग लग गई। हालांकि, इसमें किसी की हताहत होने की खबर नहीं है।

कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर शहर में लगाये गये ‘कोरोना कर्फ्यू’ के कारण यह रेस्तरां ग्राहकों के लिए बंद था।

भोपाल नगर निगम के अग्निशमन अधिकारी रामेश्वर नील ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि हबीबगंज थानाक्षेत्र में एक बस स्टॉप के पास एक रेस्तरां में यह आग लगी।

उन्होंने कहा, ‘‘इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। यह रेस्तरां शहर में लगाये गये ‘कोरोना कर्फ्यू’ के कारण ग्राहकों के लिए बंद था।’’

नील ने बताया कि आग शाम करीब पांच बजे चौथी मंजिल में बने रेस्तरां-सह-बार लगी, जो फाइबर शीटों से ढका था। दमकल गाड़ियों की मदद से एक घंटे में उसे बुझा दिया गया।

उन्होंने कहा कि आग से रेस्टरां का एयरकंडिशनरों को नुकसान पहुंचाया है।

उन्होंने कहा कि आग लगने के कारण अब तक पता नहीं चल पाया है। आग से कितना नुकसान हुआ है, उसका आकलन नहीं हो पाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों