लाइव न्यूज़ :

दंपति के विवाह पंजीकरण की याचिका पर प्राधिकारी जवाब दें: दिल्ली उच्च न्यायालय

By भाषा | Updated: November 11, 2021 16:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 नवंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने विवाह पंजीकरण से संबंधित मामले एक दंपति की याचिका पर बृहस्पतिवार को दिल्ली सरकार से जवाब मांगा है। इस दंपति के मुताबिक उनकी शादी 40 साल पहले हुई थी लेकिन वे इसका पंजीकरण ऑनलाइन नहीं करा पा रहे हैं क्योंकि 1981 में हुई शादी के वक्त कानूनी रूप से कम उम्र होने की वजह से सॉफ्टवेयर आवेदन स्वीकार नहीं कर रहा है।

न्यायमूर्ति रेखा पल्ली की एकल पीठ ने शादी का पंजीकरण कराने का निर्देश देने के लिए दायर याचिका पर प्राधिकारियों, अलीपुर के एसडीएम और उत्तर पश्चिम दिल्ली के जिलाधीश को नोटिस जारी किये। इन सभी दो सप्ताह में जवाब देने का निर्देश दिया गया है। अदालत ने इस मामले को अब 23 दिसंबर को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध कर दिया।

याचिका में कहा गया है कि दंपति ने अपनी शादी का पंजीकरण कराने के लिए अलीपुर के एसडीएम से सभी दस्तावेजों के साथ संपर्क किया लेकिन पंजीकरण नहीं हो सका क्योंकि 28 मई 1981 को विवाह के दिन पति की उम्र 21 साल से कम होने और पत्नी की उम्र 18 साल से कम होने की वजह से सॉफ्टवेयर ने आवेदन स्वीकार नहीं किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो