लाइव न्यूज़ :

हड़िया दारू बिक्री से जुड़ी महिलाओं को सम्मानजनक रोजगार उपलबध कराया जाए: रंजन

By भाषा | Updated: November 12, 2021 22:28 IST

Open in App

रांची, 12 नवंबर झारखंड के ग्रामीण विकास सचिव डॉ. मनीष रंजन ने सभी जिलों के उपायुक्तों को पत्र लिखकर हड़िया दारू बिक्री एवं निर्माण से जुड़ी ग्रामीण महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर ‘फूलो झानो आशीर्वाद’ अभियान से जोड़ने और उनके लिए सम्मानजनक रोजगार का प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं।

शुक्रवार को जारी आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि ग्रामीण विकास सचिव ने पहले की इस अभियान की लाभार्थी महिलाओं को भी समय पर सहयोग उपलब्ध कराने का निर्देश उपायुक्तों को दिया है।

पत्र के माध्यम से रंजन ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर फूलो झानो आशीर्वाद अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत करने की बात कही है। इसके तहत वैसी महिलाएं, जो हड़िया दारू बिक्री एवं इसके निर्माण से जुड़ी हैं, उनको प्राथमिकता के आधार पर अभियान से जोड़कर सशक्त आजीविका उपलब्ध कराने के लिए कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

ग्रामीण विकास सचिव ने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत मुख्यधारा में लौटीं ग्रामीण महिलाओं की निगरानी, काउंसलिंग की जाएगी और उनसे लगातार संवाद कायम रखा जाएगा।

उन्होंने उपायुक्तों को लिखे पत्र में अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत राज्य स्थापना दिवस के दिन 15 नवंबर से करने की बात कही है।

अभियान के दूसरे चरण में वैसी महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर जोड़ा जाना सुनिश्चित करना है, जो अभी भी हड़िया दारू बिक्री एवं निर्माण कार्यों से जुड़ी हैं।

‘फूलो झानो आशीर्वाद’ अभियान का क्रियान्वयन झारखण्ड राज्य आजीविका प्रोन्नयन सोसाइटी द्वारा किया जा रहा है। इस अभियान के तहत अब तक हड़िया दारू निर्माण एवं बिक्री से जुड़ीं 14,000 से ज्यादा ग्रामीण महिलाओं को सशक्त आजीविका से जोड़ा गया है। इन महिलाओं को सखी मंडल में जोड़कर आजीविका के विभिन्न साधन उपलब्ध कराए गए हैं एवं ब्याज मुक्त कर्ज के साथ तकनीकी मदद भी की जाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब