लाइव न्यूज़ :

लालू का सम्मान करते हैं, उपचुनावों में फैसला जनता करेगी :कांग्रेस

By भाषा | Updated: October 25, 2021 16:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर कांग्रेस ने बिहार में दो विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के संदर्भ में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद के एक बयान को लेकर सोमवार को किसी भी तरह से पलटवार करने से परहेज किया और सिर्फ यह कहा कि वह लालू प्रसाद का सम्मान करती है तथा उपचुनावों में फैसला जनता करेगी।

लालू ने सहयोगी के तौर पर कांग्रेस की उपयोगिता पर रविवार को सवाल उठाते हुए कहा था कि क्या राजद को विधानसभा उपचुनावों में एक सीट कांग्रेस के लिये छोड़ देनी चाहिए, ताकि वह वहां अपनी जमानत जब्त करा ले।

उन्होंने कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्त चरण दास पर भी निशाना साधा था।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री के बयान के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘लालू जी देश के वयोवृद्ध नेता हैं और उनका सम्मान करते हैं। हर दल के नेता उनकी ओर देखते हैं और उनसे सीखने की कोशिश करते हैं। जहां तक उपचुनाव की बात है, तो दोनों सीटों पर (हार-जीत) जनता तय करेगी।’’

इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि राज्य से जुड़े मुद्दों पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अपनी प्रतिक्रिया देगी।

यह पूछे जाने पर कि सहयोगी दल, कांग्रेस को महत्व क्यों नहीं दे रहे, तो खेड़ा ने कहा, ‘‘कई राज्यों में देखिए, लोग कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। उस बारे में हमसे कोई सवाल नहीं किया जाता। लेकिन कहीं किसी ने कुछ कह दिया, तो फिर हमसे पूछा जाता है।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘गुजरात में भाजपा के नेताओं की लंबी सूची है, जो कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं। गोवा में पूरी आम आदमी पार्टी कांग्रेस में शामिल हो गई। इस बारे में तो चर्चा नहीं होती।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू