लाइव न्यूज़ :

संसद का सम्मान कांग्रेस के संस्कार में नहीं: भाजपा

By भाषा | Updated: August 5, 2021 12:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अगस्त पेगासस जासूसी विवाद और विवादास्पद कृषि कानूनों सहित अन्य मुद्दों पर संसद के दोनों सदनों में जारी गतिरोध के लिए कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि संसद का सम्मान उसके संस्कारों में ही नहीं है।

पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पेगासस मुद्दे को ‘‘प्रायोजित षड़यंत्र’’ बताया और कहा कि सरकार सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है लेकिन कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल इसे लेकर गंभीर नहीं है।

विपक्षी दलों पर चर्चा से भागने का आरोप लगाते हुए प्रसाद ने कहा कि मानसून सत्र में हंगामे और व्यवधान के चलते जनता के 130 करोड़ रुपये अभी तक बर्बाद हो चुके हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘संसद का सम्मान कांग्रेस के संस्कार में नहीं है।’’

प्रसाद ने कहा कि मानसून सत्र की शुरुआत से ठीक पहले पेगासस की ‘‘पूरी कहानी’’ शुरु की जाती है लेकिन अभी तक अभी तक किसी ने यह सबूत नहीं दिया कि इनका फोन टैप हुआ है।

उन्होंने कहा, ‘‘क्या आज तक इन्होंने कोई सबूत दिया है कि इनका फोन टेप हुआ है...नहीं...संसद के शुरु होने के पहले कुछ नंबर मार्केट में आ गए...कुछ ऐसे लोगों के द्वारा आए, जिनका मोदी विरोधी एजेंडा बहुत स्वाभाविक है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पेगासस प्रायोजित षडयंत्र था... संसद के शुरु होने के ठीक पहले... ताकि संसद में हंगामा किया जाए। जो इसमें शामिल हैं उनका प्रधानमंत्री मोदी के बारे क्या राय है यह हम सभी जानते हैं।’’

प्रसाद ने कहा कि सरकार संसद में चर्चा के लिए तैयार हैं लेकिन विपक्ष, खासकर कांग्रेस इसे लेकर गंभीर नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस ने 1947 के बाद से करीब 50 साल राज किया। लेकिन संसदीय मर्यादा के मद्देनजर आज उनका व्यवहार कितना उचित है ये देश को जानना जरूरी है। कांग्रेस का एक सीधा मंत्र है कि परिवार का हित जब तक संसद साधेगी, तब तक संसद चलने दी जाएगी। जहां परिवार का हित नहीं होगा, वहां संसद नहीं चलने दी जाएगी। बाधा उत्पन्न किया जाएगा।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार दो लोकसभा चुनावों में मिली पराजय को कांग्रेस आज तक पचा नहीं सकी है।

पांच अगस्त की तारीख को शुभ करार देते हुए प्रसाद ने कहा कि दो वर्ष पहले आज ही के दिन अनुच्छेद 370 समाप्त हुआ जबकि पिछले साल इसी दिन अयोध्या में भगवान राम के भव्य राम जन्मभूमि मंदिर का शिलान्यास हुआ और आज फिर हॉकी टीम की जीत से देश में खुशी और उल्लास है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह