लाइव न्यूज़ :

नेकां नेताओं फारूक और उमर के प्रति सम्मान बना रहेगा: राणा

By भाषा | Updated: October 17, 2021 22:58 IST

Open in App

जम्मू, 17 अक्टूबर नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) से वर्षों पुराना संबंध तोड़ने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए देवेंद्र सिंह राणा ने रविवार को कहा कि वह पूर्व मुख्यमंत्रियों फारूक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला का सम्मान करते रहेंगे।

उन्होंने कश्मीर में लोगों की चुन-चुनकर हत्या किये जाने को पाकिस्तान की साजिश करार दिया और आरोप लगाया कि वह सांप्रदायिक सौहार्द्र को नुकसान पहुंचाना चाहता है। उन्होंने कहा कि भारत, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में पड़ोसी देश की साजिशों को नाकाम करेगा।

राणा ने भाजपा मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने (नेशनल कांफ्रेंस अध्यक्ष) फारूक अब्दुल्ला और (उपाध्यक्ष) उमर अब्दुल्ला के साथ पिछले लगभग 23 वर्षों तक काम किया। मैं दोनों का सम्मान करता हूं और यह आगे भी बना रहेगा।’’ सोमवार को दिल्ली में भाजपा में शामिल होने के बाद उनका यहां गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

गौरतलब है कि राणा केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के छोटे भाई हैं और वह वर्ष 2011 में तत्कालीन मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के राजनीतिक सलाहकार के पद से हटने के बाद से ही नेकां में प्रांतीय अध्यक्ष के पद पर थे। वह सोमवार को वरिष्ठ पार्टी सहयोगी और पूर्व मंत्री एसएस सलाथिया के साथ दिल्ली में भाजपा में शामिल हुए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित