लाइव न्यूज़ :

पुराने सॉफ्टवेयर पर मौजूद दो बग का समाधान किया: व्हाट्सऐप

By भाषा | Updated: April 19, 2021 16:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल तुरंत संदेश भेजने वाले लोकप्रिय एप्लिकेशन ‘व्हाट्सऐप’ ने सोमवार को कहा कि उसने अपने पुराने सॉफ्टवेयर पर मौजूद दो बग का समाधान कर लिया है और यह मानने का कोई कारण नहीं है कि ‘‘इन जोखिमों का कभी दुरुपयोग किया गया।’’

आधिकारिक बयान सीईआरटी-इन द्वारा जारी एक हालिया परामर्श के मद्देनजर आया है, जिसमें व्हाट्सऐप उपयोगकर्ताओं को ऐप (एप्लिकेशन) में कुछ कमजोरियों के बारे में आगाह किया गया है जिससे संवेदनशील जानकारी लीक हो सकती है।

व्हाट्सऐप के एक प्रवक्ता ने पीटीआई-भाषा से एक बयान में कहा, ‘‘हम नियमित रूप से सुरक्षा शोधकर्ताओं के साथ काम करते रहते हैं ताकि व्हाट्सऐप लोगों के संदेशों को जिस तरह से सुरक्षित करता है उसे और बेहतर बनाया जा सके।’’

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हमने उन दो बग का समाधान कर लिया है जो पुराने सॉफ्टवेयर पर मौजूद थे और हमारे पास यह मानने का कोई कारण नहीं है कि उनका कभी दुरुपयोग किया गया था।’’

प्रवक्ता ने कहा कि व्हाट्सऐप ‘‘सुरक्षित बना हुआ है तथा एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन काम करना जारी रखे हुए है जिसका उद्देश्य लोगों के संदेशों की सुरक्षा करना है।’’

इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रेस्पांस टीम (सीईआरटी-इन) द्वारा शनिवार को जारी ‘‘अति गंभीर’’ श्रेणी के परामर्श में कहा गया था कि ‘‘एंड्रॉयड के लिए व्हाट्सऐप और व्हाट्सऐप बिजनेस के वर्जन वी2.21.4.18 से पहले और आईओएस के लिए व्हाट्सऐप और व्हाट्सऐप बिजनेस के वर्जन v2.21.32 से पहले के’’ सॉफ्टवेयर में कमजोरियां सामने आयी हैं।

सीईआरटी-इन देश में साइबर हमलों के खिलाफ सुरक्षा और भारत के साइबर स्पेस की रक्षा की जिम्मेदारी उठाने वाली संघीय प्रौद्योगिकी शाखा है।

शनिवार को जारी परामर्श में कहा गया है, ‘‘व्हाट्सऐप एप्लिकेशंस में कई कमजोरियां सामने आयी हैं जिनके कारण दूर बैठा हैकर/हमलावर अपनी मर्जी का कोड लिखकर उसका उपयोग कर सकता है और किसी भी सिस्टम/कंप्यूटर में मौजूद संवेदनशील डेटा हासिल कर सकता है।’’

परामर्श में सिफारिश की गई थी कि उपयोगकर्ता गूगल प्ले स्टोर से या आईओएस स्टोर से अपने व्हाट्सऐप को तुरंत अपडेट करें ताकि इन कमजोरियों को दूर किया जा सके और किसी भी आसन्न खतरे से बचा जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह