लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद का नाम बदलकर चंद्र नगर करने का प्रस्ताव हुआ पारित

By भाषा | Updated: August 2, 2021 15:08 IST

Open in App

फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश), दो अगस्त उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले का नाम बदलकर चंद्र नगर किए जाने संबंधी प्रस्ताव जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में पारित कर दिया गया है।

पिछले शनिवार को जिला पंचायत बोर्ड की प्रथम बैठक में फिरोजाबाद सदर ब्लॉक से ब्लॉक प्रमुख भाजपा नेता लक्ष्मी नारायण यादव ने फिरोजाबाद का नाम बदलकर चंद्र नगर किए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजने का अनुरोध लिखित तौर पर किया।

यादव ने सोमवार को बताया कि सांसद चंद्रसेन जादौन ने भी जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में फिरोजाबाद का नाम चंद्र नगर किए जाने की मांग का समर्थन किया। इसके बाद यह प्रस्ताव पारित कर दिया गया। अब इसे अंतिम निर्णय के लिए शासन को भेजा जाएगा। यादव ने कहा कि फिरोजाबाद का पूर्व में नाम चंद्रवाड़ था और बाद में इसे बदलकर फिरोजाबाद कर दिया गया था इसलिए इसका नाम चंद्र नगर होना चाहिए।

इससे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में भी प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं जनपद के प्रभारी राजेंद्र सिंह उर्फ मोती सिंह ने शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करने के दौरान फिरोजाबाद की जगह चंद्र नगर कहकर संबोधित किया था। वहीं, कई अन्य संगठनों ने फिरोजाबाद का नाम चंद्र नगर के स्थान पर सुहाग नगर किए जाने की मांग उठाई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव