लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस विधायक दल की बैठक में प्रस्ताव पारित, नये नेता का फैसला कांग्रेस अध्यक्ष पर छोड़ा गया

By भाषा | Updated: September 18, 2021 18:48 IST

Open in App

चंडीगढ़, 18 सितंबर पंजाब में कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शनिवार को एक प्रस्ताव पारित कर पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से आग्रह किया गया कि वह विधायक दल के अगले नेता के बारे फैसला करें।

पार्टी के प्रदेश प्रभारी हरीश रावत और कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक अजय माकन के मुताबिक, विधायक दल की बैठक में एक और प्रस्ताव पारित कर पंजाब एवं पार्टी के प्रति योगदान के लिए अमरिंदर सिंह का धन्यवाद किया गया।

विधायक दल की बैठक के बाद रावत ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘कांग्रेस में यह परंपरा रही है कि कांग्रेस अध्यक्ष को नया नेता चुनने के लिए अधिकृत किया जाए। पंजाब के हमारे विधायक दल ने भी इसी परंपरा का अनुसरण करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष से आग्रह किया कि वह नये नेता का फैसला करें। कांग्रेस अध्यक्ष जिसे भी नेता चुनेंगी, वह सबको स्वीकार होगा।’’

माकन ने कहा कि विधायक दल की बैठक में कांग्रेस के कुल 80 में से 78 विधायक मौजूद थे और मुख्यमंत्री के लिए इसमें किसी नाम पर चर्चा नहीं की गई।

उन्होंने कहा, ‘‘विधायक दल का नेता चुनने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष को अधिकृत करने वाले प्रस्ताव के साथ ही एक प्रस्ताव रखा गया। इसमें हमने अमरिंदर सिंह के योगदान की तारीफ की और उनका धन्यवाद किया। उम्मीद की है कि उनका मार्गदर्शन आगे भी मिलता रहेगा।’’

इससे पहले, अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया और कहा कि कुछ महीनों के भीतर तीन बार विधायकों की बैठक बुलाने से उन्होंने अपमानित महसूस किया, जिसके बाद यह निर्णय लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां