लाइव न्यूज़ :

विधानसभा से इस्तीफा, कर्नाटक सरकार से समर्थन वापस, एसआईटी ने बेग को नोटिस थमाया, पोंजी योजना का मामला

By भाषा | Updated: July 9, 2019 18:54 IST

शिवाजीनगर से विधायक बेग के विधानसभा से इस्तीफा देने के कुछ घंटों के बाद यह घटनाक्रम हुआ। बेग को उनकी कथित पार्टी-विरोधी गतिविधियों के लिए कांग्रेस से निलंबित कर दिया गया था। एसआईटी के एक जांच अधिकारी ने कहा, ‘‘हां, हमने एक नोटिस दिया है।’’

Open in App
ठळक मुद्देपोंजी योजना को चलाने वाला और आईएमए का मालिक मोहम्मद मंसूर खान फरार हो गया था।खान ने एक ऑडियो संदेश में बेग पर उससे 400 करोड़ रुपये लेने और इस धनराशि को वापस नहीं करने का आरोप लगाया था।

आईएमए समूह से जुड़े कथित पोंजी घोटाला मामले की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) ने मंगलवार को कांग्रेस विधायक रोशन बेग को एक नोटिस दिया और उनसे बृहस्पतिवार को उसके समक्ष पेश होने के लिए कहा।

शिवाजीनगर से विधायक बेग के विधानसभा से इस्तीफा देने के कुछ घंटों के बाद यह घटनाक्रम हुआ। बेग को उनकी कथित पार्टी-विरोधी गतिविधियों के लिए कांग्रेस से निलंबित कर दिया गया था। एसआईटी के एक जांच अधिकारी ने कहा, ‘‘हां, हमने एक नोटिस दिया है।’’

पोंजी योजना को चलाने वाला और आईएमए का मालिक मोहम्मद मंसूर खान फरार हो गया था। खान ने एक ऑडियो संदेश में बेग पर उससे 400 करोड़ रुपये लेने और इस धनराशि को वापस नहीं करने का आरोप लगाया था।

बेग ने इन आरोपों को खंडन करते हुए इसे निराधार बताया था। हजारों निवेशकों, ज्यादातर मुस्लिमों से करोड़ों रुपये की राशि ठगने वाला खान पिछले महीने फरार हो गया था। कर्नाटक के साथ-साथ आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और यहां तक कि दिल्ली के लोगों ने भी इनके जाल में फंसकर इस पोंजी योजना में अपनी धनराशि निवेश कर दी थी।

एसआईटी ने इस घोटाले के संबंध में बेंगलुरु शहरी जिले के उपायुक्त बी एम विजय शंकर और बेंगलुरु उत्तर उप-मंडल के सहायक आयुक्त एल सी नागराज समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। 

टॅग्स :कर्नाटक पॉलिटिकल क्राइसेसएचडी कुमारस्वामीकांग्रेससिद्धारमैया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा