लाइव न्यूज़ :

पूर्वी दिल्ली के निवासी अब इमारत के अन्य मालिकों को शामिल किए बिना छत पर कर सकते हैं निर्माण

By भाषा | Updated: December 15, 2021 21:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) एक नयी नीति लेकर आया है जिसके तहत अब आवासीय भवनों की शीर्ष मंजिलों के मालिकों को अन्य मंजिल के मालिकों को शामिल किए बिना इमारत की छत पर निर्माण के लिए मंजूरी प्राप्त करने की अनुमति देगी। पूर्वी दिल्ली के महापौर श्याम सुंदर अग्रवाल ने बुधवार को इसकी जानकारी दी ।

अग्रवाल ने कहा कि यह आम जनता के लाभ के लिए नियमित और अनधिकृत कॉलोनियों दोनों में, आवासीय भवनों में मौजूदा मंजिलों के फर्श-वार मंजूरी और नियमितीकरण पर ईडीएमसी की नीति का हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि यह कदम इसलिए उठाया गया क्योंकि ईडीएमसी को निचली मंजिलों के मालिकों द्वारा इमारतों के शीर्ष मंजिलों के मालिकों को ब्लैकमेल करने या बाद में ‘‘पैसे की मांग’’ के बारे में कई शिकायतें मिलीं।

उन्होंने कहा कि नियमित और अनधिकृत नियमित कॉलोनियों में, छत के स्वामित्व का अधिकार एक इमारत के शीर्ष तल के निवासी के पास रहता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया