लाइव न्यूज़ :

बिहार के निवासी को मिला 10 करोड़वां आयुष्मान कार्ड

By भाषा | Updated: March 25, 2021 21:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 मार्च बिहार के गोपालगंज जिले के रहने वाले 25 वर्षीय इरफान अली को आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) के तहत 10 करोड़वां कार्ड मिला है।

योजना के क्रियान्वयन के लिये जिम्मेदार शीर्ष संस्था राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) के मुताबिक 23 मार्च को सुबह नौ बजकर 56 मिनट पर प्राधिकरण के सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) तंत्र ने अली को 10 करोड़वें आयुष्मान कार्ड धारक के तौर पर सत्यापित किया।

राज्यों के आईटी तंत्र का इस्तेमाल करते हुए 4.68 करोड़ लाभार्थियों का सत्यापन किया गया। एनएचए ने एक बयान में कहा कि कुल मिलाकर 14.70 करोड़ लाभार्थियों का इस योजना के तहत अब तक सत्यापन किया जा चुका है।

इसमें कहा गया, “यह उपलब्धि एबी-पीएमजेएवाई लाभार्थियों के बीच जागरुकता फैलाने के लिये एक फरवरी को शुरू किये गए ‘आपके द्वार आयुष्मान’ अभियान का नतीजा है। इसके तहत प्रति परिवार प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त कराने में सक्षम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन