लाइव न्यूज़ :

गुजरात में दूसरे दिन भी जारी रही रेजीडेंट डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी सेवाएं प्रभावित

By भाषा | Updated: December 8, 2021 21:32 IST

Open in App

अहमदाबाद, आठ दिसंबर गुजरात में विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के करीब 3,000 रेजीडेंट डॉक्टर बुधवार को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक ओपीडी ड्यूटी से अनुपस्थित रहे। डॉक्टर नीट-पीजी काउंसलिंग में हो रही देरी को लेकर हड़ताल पर हैं।

मंगलवार से ही हड़ताल पर गए डॉक्टरों का दावा है कि दाखिला प्रक्रिया में शामिल काउंसलिंग में देरी से सदर अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी हो रही है और उनपर कामकाज का भार बढ़ा है।

गुजरात के छह सरकारी मेडिकल कॉलेजों के छात्रों के अलावा ट्रस्ट और सोसायटी द्वारा संचालित विभिन्न अस्पतालों के डॉक्टर भी हड़ताल में शामिल हुए और ओपीडी ड्यूटी नहीं की।

अहमदाबाद बीजे मेडिकल कॉलेज के जुनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉक्टर ओमान प्रजापति ने कहा, ‘‘बुधवार को हड़ताल में राज्य के करीब 3,000 रेजीडेंट डॉक्टरों ने हिस्सा लिया। अहमदाबाद सदर अस्पताल में, हमने शाम पांच बजे के बाद से इमरजेंसी सेवाएं भी बंद कर दीं, क्योंकि प्रशासन की ओर से हमें कोई आश्वासन नहीं मिला है। हड़ताल जारी रहेगी।’’

केन्द्र सरकार ने कुछ मुद्दों को लेकर हाल ही में नीट-पीजी 2021 की काउंसलिंग जनवरी 2022 तक टाल दी है।

स्नात्कोत्तर के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-पीजी) मास्टर ऑफ सर्जरी और डॉक्टर ऑफ मेडिसिन जैसे पाठ्यक्रमों के लिए होती है।

प्रदर्शन में शामिल डॉक्टरों में से एक ने कहा कि काउंसलिंग प्रक्रिया टलने के कारण पीजी छात्रों के नये बैच में भी देरी हो रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारत अधिक खबरें

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग