राजस्थान में रेजिडेंट चिकित्सकों ने हड़ताल शुरू की

By भाषा | Updated: December 6, 2021 23:02 IST2021-12-06T23:02:48+5:302021-12-06T23:02:48+5:30

Resident doctors start strike in Rajasthan | राजस्थान में रेजिडेंट चिकित्सकों ने हड़ताल शुरू की

राजस्थान में रेजिडेंट चिकित्सकों ने हड़ताल शुरू की

जयपुर, छह दिसंबर राजस्थान के रेजिडेंट डॉक्टर अपनी आठ सूत्री मांग को लेकर सोमवार की रात से हड़ताल पर चले गए हैं।

रेजीडेंट डॉक्टरों की इस हड़ताल से राज्य के सरकारी अस्पतालों में आपातकालीन सेवाओं सहित अन्य चिकित्सा सेवाएं प्रभावित होने का डर है।

जयपुर एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स के उपाध्यक्ष डॉ पुखराज पहाड़िया ने कहा, ‘‘हमारी मांगों को लेकर राज्य सरकार की उदासीनता के खिलाफ सभी रेजिडेंट डॉक्टर आज रात हड़ताल पर चले गए हैं।’’

उन्होंने कहा कि कोटा, उदयपुर, अजमेर, झालावाड़, बीकानेर और जोधपुर के मेडिकल कॉलेजों के रेजिडेंट डॉक्टर भी हड़ताल पर हैं।

रेजीडेंट डॉक्टरों की मांगों में नीट पीजी काउंसलिंग से संबंधित मुद्दों के जल्द समाधान के लिए केंद्र सरकार से समन्वय करना भी शामिल है।

उन्होंने कहा कि रेजिडेंट डॉक्टरों को चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना और भामाशाह योजना से संबंधित काम में लगाया गया है जिस कारण उन्हें पढ़ाई के लिए और अस्पतालों में मरीजों को देखने के लिए कम समय मिलता है। उन्होंने कहा कि रेजिडेंट डॉक्टरों को इन योजनाओं के काम से अलग किया जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Resident doctors start strike in Rajasthan

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे