लाइव न्यूज़ :

नागपुर में आईजीजीएमसीएच के रेजिडेंट डॉक्टरों ने आईसीयू में सेवाएं देने से किया इनकार

By भाषा | Updated: June 3, 2021 15:43 IST

Open in App

नागपुर, तीन जून अनिश्चितकालीन सामूहिक छुट्टी पर गए इंदिरा गांधी राजकीय चिकित्सा कॉलेज और अस्पताल, नागपुर (आईजीजीएमसीएच) के रेजिडेंट डॉक्टरों ने बृहस्पतिवार दोपहर से अस्पताल में कोविड-19 परिसर को छोड़कर आईसीयू में सेवाएं नहीं देने का फैसला किया है।

महाराष्ट्र के नागपुर में आईजीजीएमसीएच के 230 रेजिडेंट डॉक्टर मंगलवार से ही अनिश्चितकालीन सामूहिक छुट्टी पर हैं। ये सभी डॉक्टर संक्रमण के मामलों में कमी आने के कारण कोविड-19 ड्यूटी से हटाए जाने की मांग कर रहे हैं ताकि वे पोस्ट-गेजुएशन की अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे सकें।

आईजीजीएमसीएच में महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर (एमएआरडी) के अध्यक्ष डॉक्टर रजत अग्रवाल ने पीटीआई-भाषा से कहा कि इस मुद्दे पर चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान निदेशालय के निदेशक टी पी लहाने के साथ डिजिटल बैठक होने वाली है।

डॉ. अग्रवाल ने कहा, ‘‘रेजिडेंट डॉक्टर दिन में 12 बजे से कोविड-19 परिसर को छोड़कर आईजीजीएमसीएच की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में नहीं जा रहे।’’

अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टरों की मांग है कि उन्हें पोस्ट-ग्रेजुएशन की पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने दिया जाए क्योंकि नागपुर में अब कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र