लाइव न्यूज़ :

हिंदू राव अस्पताल के रेजिडेंट चिकित्सकों ने हड़ताल समाप्त की : अधिकारी

By भाषा | Updated: November 27, 2021 20:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 नवंबर वेतन एवं अन्य मुद्दों को लेकर पिछले कुछ दिनों से हड़ताल कर रहे हिंदू राव अस्पताल के रेजिडेंट चिकित्सकों ने अधिकारियों के आश्वासन पर शनिवार को हड़ताल खत्म कर दी। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।

उत्तर दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) द्वारा संचालित 900 बिस्तरों वाला यह अस्पताल महानगर में निगम संचालित सबसे बड़ा अस्पताल है।

नगर निकाय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महापौर के आवास पर उत्तर दिल्ली के महापौर राजा इकबाल सिंह, एनडीएमसी स्थायी समिति के अध्यक्ष जोगी राम जैन, निगम आयुक्त संजय गोयल और अस्पताल के रेजिडेंट चिकित्सकों के संगठन के प्रतिनिधियों की बैठक में यह निर्णय किया गया।

एनडीएमसी ने बयान जारी कर कहा कि महापौर और स्थायी समिति के अध्यक्ष द्वारा प्रदर्शनकारी चिकित्सकों की मांगें माने जाने का ‘‘आश्वासन देने’’ के बाद हड़ताल वापस ले ली गई।

जैन ने दावा किया, ‘‘हमने हिंदू राव अस्पताल के रेजिडेंट चिकित्सकों के अक्टूबर का वेतन जारी कर दिया है। कुछ को यह आज मिल गया होगा जबकि कुछ अन्य को जल्द ही उनके खाते में प्राप्त हो जाएगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘महापौर के आवास पर लंबी बैठक हुई।’’

अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भी कहा कि रेजिडेंट चिकित्सकों के अक्टूबर का वेतन जारी हो गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos