लाइव न्यूज़ :

एम्स, भोपाल के रेजिडेंट डॉक्टरों ने दिल्ली में पुलिस कार्रवाई के विरोध में धरना दिया

By भाषा | Updated: December 29, 2021 20:45 IST

Open in App

भोपाल, 29 दिसंबर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल के रेजिडेंट डॉक्टरों ने दिल्ली एम्स के डॉक्टरों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के विरोध में बुधवार को यहां धरना दिया। चिकित्सकों के एक संगठन ने इसकी जानकारी दी ।

भोपाल एम्स के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) के अध्यक्ष डॉ श्रवण जे एस ने पीटीआई भाषा को बताया कि यहां सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक करीब 200-250 रेजिडेंट डॉक्टरों और इंटर्न ने विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

श्रवण ने कहा, ‘‘ नीट पीजी काउंसलिंग में तेजी लाने की मांग को लेकर दिल्ली में शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे डॉक्टरों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की हम कड़ी निंदा करते हैं। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन किया। हमारे साथी डॉक्टरों विशेषतौर पर महिलाओं के साथ मारपीट की गई और उनके खिलाफ सख्ती से बल का प्रयोग किया गया।’’

उन्होंने कहा कि भोपाल में विरोध प्रदर्शन के दौरान बुधवार को एम्स की ओपीडी सेवाएं प्रभावित हुई लेकिन आपातकालीन सेवाएं चालू रही और डॉक्टरों ने सुनिश्चित किया कि किसी मरीज को परेशानी न हो।

सोमवार को दिल्ली में फेडरेशन आफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के सदस्यों को पुलिस ने मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज से उच्चतम न्यायालय तक मार्च करने के दौरान रोक दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो