लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में रेज़िडेंट डॉक्टर हड़ताल पर गए

By भाषा | Updated: November 29, 2021 22:01 IST

Open in App

बेंगलुरु, 29 नवंबर कोविड-19 के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के डर के बीच कर्नाटक के करीब पांच हज़ार रेज़िडेंट डॉक्टर अपनी तीन मांगों को लेकर सोमवार से बेमियादी हड़ताल पर चले गए। उनकी एक मांग है कि शैक्षणिक वर्ष 2018-19 के अनुसार शैक्षणिक शुल्क में बदलाव किया जाए।

‘कर्नाटक एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स’ (केएआरडी) के बैनर तले डॉक्टरों ने बेंगलुरु सहित विभिन्न सरकारी अस्पतालों में विरोध प्रदर्शन किया।

बेंगलुरु में, डॉक्टरों ने विक्टोरिया अस्पताल में प्रदर्शन किया और न्याय की मांग करते हुए सरकार विरोधी नारे लगाए ।

केएआरडी के पदाधिकारियों के अनुसार, वे चाहते हैं कि सरकार शैक्षणिक वर्ष 2018-19 के अनुसार शैक्षणिक शुल्क में बदलाव पर विचार करे तथा कोविड-जोखिम भत्ते और स्नातकोत्तर छात्रों और इंटर्न को समय पर मानदेय का भुगतान करे।

केएआरडी ने एक बयान में कहा, “ हमारे पास इस तरह से सोमवार से पूरे कर्नाटक में बेमियादी हड़ताल पर जाकर अपना असंतोष दिखाने के सिवाए कोई विकल्प नहीं था।”

बयान के मुताबिक, हड़ताल के दौरान रेजिडेंट डॉक्टर केएआरडी से संबद्ध मेडिकल कॉलेजों में ओपीडी में नहीं जाएंगे। हालांकि इसमें आपात सेवाओं को छूट दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos