लाइव न्यूज़ :

रेजीडेंट डॉक्टरों ने हड़ताल रद्द की : फोरडा

By भाषा | Updated: December 31, 2021 14:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 दिसंबर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) पीजी काउंसिलिंग में देरी को लेकर दो हफ्तों से प्रदर्शन कर रहे दिल्ली के रेजीडेंट डॉक्टरों ने सरकार के इस आश्वासन के बाद शुक्रवार को अपनी हड़ताल रद्द कर दी कि उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा। उनके फेडरेशन ने यह जानकारी दी।

फेडरेशन ऑफ डॉक्टर्स एसोसिएशन (फोरडा) ने एक बयान में कहा कि उसने दोपहर 12 बजे अपना प्रदर्शन रद्द कर दिया।

प्रदर्शन के दौरान रेजीडेंट डॉक्टरों ने सभी सेवाओं का बहिष्कार कर दिया था जिससे दिल्ली के कई प्रमुख अस्पतालों में मरीज देखभाल सेवाएं प्रभावित रहीं।

फेडरेशन ने सोमवार को सड़कों पर डॉक्टरों तथा पुलिस कर्मियों के बीच झड़प के बाद कुछ डॉक्टरों के खिलाफ दर्ज मामले वापस लेने की बृहस्पतिवार को मांग की थी।

फेडरेशन ने एक बयान में कहा ‘‘ बृहस्पतिवार को फोरडा के प्रतिनिधियों की दिल्ली पुलिस के कई अधिकारियों के साथ बैठकें हुई। दिल्ली पुलिस ने कहा कि वे डॉक्टरों का बेहद सम्मान करते हैं। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि रेजीडेंट डॉक्टरों के खिलाफ पुलिस में दर्ज शिकायतों पर ‘‘कानूनी प्रक्रियाओं के अनुसार गौर किया जाएगा।’’

उसने कहा, ‘‘आरडीए के प्रतिनिधियों के साथ फोरडा सदस्यों की एक वर्चुअल बैठक देर शाम बुलायी गयी, जिसमें सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गयी। सर्वसम्मति से मरीजों की देखभाल समेत कई तथ्यों पर गौर करते हुए 31 दिसंबर को दोपहर 12 बजे आंदोलन रद्द करने का निर्णय लिया गया।’’

बयान में कहा गया है कि यह भी फैसला लिया गया कि फोरडा सभी आरडीए प्रतिनिधियों के साथ एक राष्ट्रीय बैठक छह जनवरी को करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos