लाइव न्यूज़ :

उप्र में खाली कराए गए पूर्व मुख्यमंत्रियों के आवास समेत 157 सरकारी बंगले, सुप्रीम कोर्ट में सरकार ने रखा अपना पक्ष

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 18, 2018 03:49 IST

उत्तर प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को  प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्रियों को आबंटित बंगलों सहित उसने 157 सरकारी बंगले खाली करने के बार में अवगत करवाया है। व

Open in App

लखनऊ, 18 अगस्त: उत्तर प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को  प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्रियों को आबंटित बंगलों सहित उसने 157 सरकारी बंगले खाली करने के बार में अवगत करवाया है। वहीं, प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा और न्यायमूर्ति धनन्जय वाई चन्द्रचूड़ की पीठ को उत्तर प्रदेश सरकार के वकील ने बताया कि शीर्ष अदालत के आदेश में निर्धारित अवधि से अधिक सरकारी बंगले में रहने वाले व्यक्तियों को इसमें रहने का शुल्क देना होगा। अगर कोई भी इनमें रहना चाहता है तो वह किराए के घर की तरह की इनमें निवास कर पाएगा।

साथ ही योगी सरकार के वकील ने ये भी कहा कि हम शीर्ष अदालत के आदेश का पालन कर रहे हैं और अभी तक 157 आवास खाली किये जा चुके हैं। इन बंगलों में निर्धारित अवधि से ज्यादा रहने वाले व्यक्तियों को इसका किराया देना होगा। दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने बंगले खाली करवाने का आदेश दिया था।

कोर्ट ने राज्य सरकार के वकील से कहा कि इस संबंध में उनको दो सप्ताह के भीतर हलफनामा दाखिल करना होगा। इस हलफनामे में ये बताना होगा कि सभी बंगले खाली करवाए जा चुके हैं और कितने मकान खाली हो चुके हैं और अब तक कितना धन वसूला गया है। इस मामले को आगे सुनवाई के लिये 17 सितंबर को सूचीबद्ध कर दिया है।

गौरबतल है कि अदालत ने 11 अप्रैल, 2017 को उस अर्जी पर योगी सरकार से जवाब मांगा था। इसमें  पूर्व मुख्यमंत्रियों से सरकारी आवास खाली कराने में विफल रहने वाले प्राधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के बारे में कहा गया है। जिसके बाद एक जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान राज्य सरकार के संपदा निदेशक से इस संबंध में जवाब मांगा था।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह