लाइव न्यूज़ :

ओवैसी के मंच से पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाली लड़की के घर तोड़फोड़

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 21, 2020 12:57 IST

असदुद्दीन ओवैसी के मंच से पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाली अमूल्या के घर तोड़फोड़ की गई है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देअमूल्या ने एंटी सीएए रैली के मंच से लगाया था पाकिस्तान जिंदाबाद का नाराअसदुद्दीन ओवैसी इस एंटी सीएए रैली की कर रहे थे अगुवाईअमूल्या पर पुलिस ने दर्ज किया देशद्रोह का मामला

ऑल इंडिया मजलिस-ए- इत्तेहादुल मुसलमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के मंच से पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाली युवती अमूल्या के घर तोड़फोड़ की गई है। पुलिस ने बताया कि अराजक तत्वों ने गुरुवार की रात अमूल्या के घर पर पत्थर फेंके। पुलिस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। 

असदुद्दीन ओवैसी की अगुवाई में बेंगलुरु में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में गुरुवार को रैली निकाली गई थी। रैली के दौरान अमूल्‍या नाम की युवती ने मंच पर चढ़कर 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाए थे। युवती की नारेबाजी के बाद रैली में हंगामा मच गया, उसे तुरंत वहां से हटाया गया। पुलिस ने महिला के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज कर लिया है। अमूल्या की इस हरकत पर ओवैसी ने कहा था कि वह पाकिस्तान जिंदाबाद के नारों का समर्थन नहीं करते।

14 दिन की न्यायिक हिरासत में

पाकिस्तान समर्थित नारा लगाने वाली लड़की अमूल्या लियोना के खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज हो चुका है। कोर्ट ने अमूल्या लियोना को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अमूल्या लियोना को परप्पाना अग्रहारा की सेंट्रल जेल में रखा जाएगा। इसके साथ ही बेंगलुरू पुलिस ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ फ्रीडम पार्क में आयोजित रैली के आयोजकों को भी नोटिस भेजा है। उन्हें पूछताछ के लिए आज सुबह बुलाया गया।

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टअसदुद्दीन ओवैसीपाकिस्तानक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं