लाइव न्यूज़ :

उच्च न्यायपालिका में फिर से फेर-बदल : उच्च न्यायालय के सात न्यायाधीशों का स्थानांतरण

By भाषा | Updated: October 11, 2021 15:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर विभिन्न उच्च न्यायालयों के सात न्यायाधीशों का सोमवार को तबादला कर दिया गया। पिछले एक सप्ताह में यह दूसरी बार है जब उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों का तबादला किया गया है।

इससे पहले, पांच अक्टूबर को 11 उच्च न्यायालय के 15 न्यायाधीशों का तबादला किया गया था। इन तबादलों की सिफारिश उच्चतम न्यायालय के कोलेजियम ने पिछले महीने की थी।

विधि मंत्रालय के कानून विभाग ने तबादले की सूची साझा की है।

पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति रंजन गुप्ता को पटना उच्च न्यायालय भेजा गया है। न्यायमूर्ति टी. एस. शिवागनानम को मद्रास उच्च न्यायालय से कलकत्ता उच्च न्यायालय भेजा गया है।

इसी तरह, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सुरेश्वर ठाकुर को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय भेजा गया है।

कर्नाटक उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति पी. बी. बैजन्त्री और राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति संजीव प्रकाश शर्मा को पटना उच्च न्यायालय भेजा गया है।

तेलंगाना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति टी. अमरनाथ गौड का त्रिपुरा उच्च न्यायालय और इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सुभाष चन्द्र का तबादला झारखंड उच्च न्यायालय में किया गया है।

इन तबादलों के कारण पटना उच्च न्यायालय को तीन नये न्यायाधीश मिले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह