लाइव न्यूज़ :

आरक्षण मांग : कर्नाटक सरकार ने सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति गठित की

By भाषा | Updated: March 10, 2021 22:52 IST

Open in App

बेंगलुरु, 10 मार्च कर्नाटक सरकार ने मौजूदा आरक्षण को संशोधित करने के लिए राज्य में विभिन्न समुदायों की मांगों पर गौर करने और इस पर सलाह देने के लिए बुधवार को उच्च न्यायालय के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति गठित की।

मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘संविधान और कानूनी ढांचे के अनुरूप आरक्षण पर विभिन्न समुदायों की मांगों पर गौर करने के लिए मंत्रिमंडल के फैसले के तहत उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश सुभाष आदी की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति गठित की गयी है।’’

इसमें कहा गया कि पूर्व मुख्य सचिव रत्ना प्रभा और महारानी आर्ट कॉलेज, मैसुरू के सहायक प्रोफेसर बी वी वसंत कुमार इस समिति के सदस्य होंगे।

राज्य मंत्रिमंडल ने तीन मार्च को तीन सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति गठित करने का फैसला किया था और मुख्यमंत्री को इस समिति के लिए नियुक्ति करने का दायित्व सौंपा था।

फैसले के बारे में विधि मंत्री बासवराज बोम्मई ने कहा था कि सेवानिवृत्त न्यायाधीश कानूनी और संवैधानिक पहलुओं पर विचार करेंगे और सेवानिवृत्त प्रशासक इसके प्रशासनिक पहलुओं को देखेंगे।

वीरशैव-लिंगायत केंद्रीय सूची के तहत ओबीसी के दर्जे की मांग कर रहे हैं वहीं समुदाय के पंचमसाली लिंगायत राज्य कोटा में श्रेणी दो ए के तहत समुदाय को रखने की मांग कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू