लाइव न्यूज़ :

शोधकर्ताओं ने ‘भीड़ और मास्क’ की निगरानी के लिए विकसित किया तंत्र

By भाषा | Updated: February 22, 2021 20:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 फरवरी भोपाल के ‘इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च’ (आईआईएसईआर) के शोधकर्ताओं ने कृत्रिम मेधा पर आधारित एक किफायती तंत्र विकसित करने का दावा किया है जो परिसर में लोगों की आवाजाही पर नजर रखेगा और अगर कहीं पर सामाजिक दूरी के नियम का उल्लंघन हो रहा होगा तो वह चेतावनी के तौर पर एक रिकॉर्डेड संदेश भेजेगा।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए तैयार किया गया ‘क्राउड एंड मास्क’ निगरानी तंत्र छात्रों को कम से कम तीन फुट की दूरी बनाने में मदद करेगा। संस्थान परिसर में छात्रों को वापस लाने की तैयारी कर रहा है। ऐसे में यह निगरानी तंत्र भौतिक निगरानी का स्थान लेगा।

संस्थान के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एवं कम्प्यूटर साइंस विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर पी बी सुजीत ने कहा,‘‘ हम सलाह देने वाला एक ऐसा आसान निगरानी तंत्र चाहते थे जो खास स्थानों पर सामाजिक दूरी के नियम का उल्लंघन कर रहे छात्रों को चेतावनी दे सके।’’

उन्होंने कहा,‘‘ नवोन्मेषियों ने परिसर में लोगों की आवाजाही पर नजर रखने के लिए माइक्रोचिप कम्प्यूटर और 5वी बैटरी से जुड़े उच्च गुणवत्ता वाले कैमरे पर कृत्रिम मेधा और मशीन लर्निंग (एआई-एमएल) के सिद्धांत का इस्तेमाल करते हुए इसे तैयार किया है।’’

उन्होंने बताया कि अगर कैमरे ने पाया कि सामाजिक दूरी और मास्क लगाने के नियम का पालन नहीं हो रहा है तो यह तंत्र भीड़ को रिकॉर्डेड संदेश भेज कर उन्हें सावधान करेगा।

सुजीत ने कहा कि अगर मौका दिया जाए तो इस तंत्र को भीड़-भाड़ वाले अनेक स्थानों पर लगाया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह