लाइव न्यूज़ :

एनआईटी आंध्र प्रदेश के शोधकर्ताओं ने नैनो कण आधारित खाद्य पैकेजिंग सामग्री विकसित की

By भाषा | Updated: December 7, 2021 17:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात दिसंबर आंध्र प्रदेश के राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान(एनआईटी) के शोधकर्ताओं ने दिखाया है कि कैसे नैनो तकनीक का उपयोग खाद्य पैकेजिंग सामग्री विकसित करने के लिए किया जा सकता है जो इसकी टिकाऊ क्षमता को बढ़ाते हैं। गुणवत्ता बनाए रखने के साथ पैक किए गए खाद्य पदार्थों के स्वाद और रंग को बनाए रखने में भी इसके जरिए मदद मिलती है।

मिजोरम विश्वविद्यालय के सहयोग से शोधकर्ताओं द्वारा निकाले गए निष्कर्षों को समीक्षा शोध पत्रिका ‘यूरोपियन फुड रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी’ में प्रकाशित किया गया है।

एनआईटी, आंध्र प्रदेश में जैव प्रौद्योगिकी विभाग के सहायक प्रोफेसर तिंगिरिकारी जगन मोहन राव ने बताया, ‘‘यह अध्ययन डब्बा बंद सामग्री को यांत्रिक स्थिरता प्रदान करने के लिए नैनो कण की भूमिका पर जोर देता है और दिखाता है कि रोग जनक, प्रदूषणकारी, कीटनाशकों और एलर्जी का पता लगाने के लिए नैनो-सेंसर कैसे विकसित किए जा सकते हैं। ये तकनीक खाद्य पदार्थ को खराब होने एवं दूषित होने से रोकने के लिए पैकिंग सामग्री के रोगाणुरोधी गुणों को भी बढ़ाती है।’’

नैनो कण के प्रभावों के बारे में मिजोरम विश्वविद्यालय के पछुंगा यूनिवर्सिटी कॉलेज के पुनुरी जयशेखर बाबू ने कहा, ‘‘यह ध्यान देने योग्य है कि पैकिंग सामग्री के लिए उपयोग किए जाने वाले नैनो कण पैकेजिंग सामग्री के संपर्क में आने पर भोजन में स्थानांतरित हो सकते हैं। इसलिए, अकार्बनिक नैनो कण के प्रभाव का अध्ययन किया जाना चाहिए। साथ ही, नैनो सामग्री विशेष रूप से नैनो पैकेजिंग को खाद्य प्रणालियों में लागू करने से पहले कठोर परीक्षण के बाद ही अनुमति दी जानी चाहिए।’’

अध्ययन में सुरक्षा मुद्दों से निपटने के लिए नैनो सामग्री के इस्तेमाल पर कानून और नियम लाने की जरूरत के साथ विभिन्न सरकारी एजेंसियों की भूमिका पर भी चर्चा की गई है। यह भी जिक्र किया गया है कि कैसे अधिक कुशल और प्रभावी पैकिंग सामग्री बनाने के लिए जैव-आधारित पॉलिमर को नैनो कण के साथ मिश्रित किया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित