लाइव न्यूज़ :

एनआईटी आंध्र प्रदेश के अनुसंधानकर्ताओं ने नैनो कण आधारित खाद्य पैकेजिंग सामग्री विकसित की

By भाषा | Updated: December 7, 2021 19:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात दिसंबर आंध्र प्रदेश के राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान(एनआईटी) के अनुसंधानकर्ताओं ने दिखाया है कि कैसे नैनो तकनीक का उपयोग खाद्य पैकेजिंग सामग्री विकसित करने के लिए किया जा सकता है जो इसकी टिकाऊ क्षमता को बढ़ाते हैं। गुणवत्ता बनाए रखने के साथ पैक किए गए खाद्य पदार्थों के स्वाद और रंग को बनाए रखने में भी इसके जरिए मदद मिलती है।

मिजोरम विश्वविद्यालय के सहयोग से अनुसंधानकर्ताओं द्वारा निकाले गए निष्कर्षों को समीक्षा शोध पत्रिका ‘यूरोपियन फुड रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी’ में प्रकाशित किया गया है।

एनआईटी, आंध्र प्रदेश में जैव प्रौद्योगिकी विभाग के सहायक प्रोफेसर तिंगिरिकारी जगन मोहन राव ने बताया, ‘‘यह अध्ययन डब्बा बंद सामग्री को यांत्रिक स्थिरता प्रदान करने के लिए नैनो कण की भूमिका पर जोर देता है और दिखाता है कि रोग जनक, प्रदूषणकारी, कीटनाशकों और एलर्जी का पता लगाने के लिए नैनो-सेंसर कैसे विकसित किए जा सकते हैं। ये तकनीक खाद्य पदार्थ को खराब होने एवं दूषित होने से रोकने के लिए पैकिंग सामग्री के रोगाणुरोधी गुणों को भी बढ़ाती है।’’

नैनो कण के प्रभावों के बारे में मिजोरम विश्वविद्यालय के पछुंगा यूनिवर्सिटी कॉलेज के पुनुरी जयशेखर बाबू ने कहा, ‘‘यह ध्यान देने योग्य है कि पैकिंग सामग्री के लिए उपयोग किए जाने वाले नैनो कण पैकेजिंग सामग्री के संपर्क में आने पर भोजन में स्थानांतरित हो सकते हैं। इसलिए, अकार्बनिक नैनो कण के प्रभाव का अध्ययन किया जाना चाहिए। साथ ही, नैनो सामग्री विशेष रूप से नैनो पैकेजिंग को खाद्य प्रणालियों में लागू करने से पहले कठोर परीक्षण के बाद ही अनुमति दी जानी चाहिए।’’

अध्ययन में सुरक्षा मुद्दों से निपटने के लिए नैनो सामग्री के इस्तेमाल पर कानून और नियम लाने की जरूरत के साथ विभिन्न सरकारी एजेंसियों की भूमिका पर भी चर्चा की गई है। यह भी जिक्र किया गया है कि कैसे अधिक कुशल और प्रभावी पैकिंग सामग्री बनाने के लिए जैव-आधारित पॉलिमर को नैनो कण के साथ मिश्रित किया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर