लाइव न्यूज़ :

अनुसंधानकर्ताओं ने सूचना पहुंचाने के लिए ‘फ्री-स्पेस ऑप्टिकल’ संचार प्रणाली की विकसित

By भाषा | Updated: November 23, 2020 21:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 नवंबर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), गुवाहाटी के अनुसंधानकर्ताओं ने सूचना के आदान-प्रदान के लिए एक नई ‘फ्री-स्पेस ऑप्टिकल संचार प्रणाली’ विकसित की है।

अनुसंधानकर्ताओं के दल ने बताया कि ‘फ्री-स्पेस’ संचार प्रणाली में ‘ध्वनि, पाठ या छवि’ के प्रारूप वाले डेटा को ‘ऑप्टिकल फाइबर’ के बजाए किसी तार के बिना प्रकाश के जरिए एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजा जाता है और यह अगली पीढ़ी की संचार प्रौद्योगिकी है।

इस पथप्रवर्तक कार्य के परिणाम ‘कम्युनिकेशंस फीजिक्स’ पत्रिका में प्रकाशित किए हैं।

आईआईटी गुवाहाटी में भौतिकी विभाग के बसंत रंजन बरुआ ने कहा, ‘‘पिछला एक दशक ‘फ्री-स्पेस’ संचार के क्षेत्र में विकास के लिए शानदार रहा है। दुनियाभर में विकसित हुईं इस प्रकार की अधिकतर प्रणालियां डेटा को सांकेतिक भाषा में बदलने के लिए ‘वोर्टेक्स’ किरण नामक प्रकाश किरण का इस्तेमाल करती हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसके इस्तेमाल में सबसे बड़ी समस्या है कि वातावरण में किसी भी प्रकार की अस्थिरता या शोर के कारण इसमें बाधा पैदा हो सकती हैं।’’

बरुआ ने कहा कि इस समस्या से पार पाने के लिए आईआईटी गुवाहाटी के अनुसंधानकर्ताओं ने डेटा को सांकेतिक भाषा में बदलने के लिए पहली बार प्रकाश के ‘जरनाइक’ मोड नामक ‘ओर्थोगोनल स्पेशियल’ मोड का इस्तेमाल किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘इस प्रणाली का इस्तेमाल किसी इमारत के भीतर एवं बाहर स्थित दो लोगों के बीच उच्च गति और सुरक्षित संवाद के लिए किया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग