लाइव न्यूज़ :

अनुसंधानकर्ताओं ने वस्त्र उद्योग के विषाक्त अपशिष्ट जल के शोधन के लिए बेहतर प्रणाली विकसित की

By भाषा | Updated: September 9, 2021 18:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ सितंबर भारतीय अनुसंधानकर्ताओं ने एक बेहतर जल प्रबंधन प्रणाली विकसित की है जिसके जरिए वस्त्र उद्योग के अपशिष्ट जल का पूरी तरह से पुन:उपयोग किया जा सकेगा, उसकी विषाक्तता खत्म की जा सकेगी और उसे घरेलू एवं औद्योगिक उपयोग के लिए उपयुक्त बनाया जाएगा। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

विभाग ने कहा कि इससे जल शोधन पर आने वाली लागत में कमी आ सकती है और शुष्क क्षेत्रों में जल की उपलब्धता बढ़ाने में मदद मिलेगी।

वर्तमान में अपशिष्ट जल की त्रिस्तरीय शोधन प्रक्रिया विषाक्त औद्योगिक जल का शोधन करने में कारगर नहीं है।

विभाग ने कहा कि औद्योगिक अपशिष्ट जल में रंगों और गंध को दूर करने के लिए ‘एडवांस्ड ऑक्सीडेशन प्रोसेस’ (एओपी) शोधन तकनीक स्थापित सरकारी मानकों को पूरा करने में अपर्याप्त हो सकती है। यह औद्योगिक अपशिष्ट जल में घुले रंग और गंध को तथा इसके दीर्घकालिक कैंसरकारी एवं विषाक्त प्रभाव को नहीं हटा सकती है।

विभाग ने कहा कि इस विषाक्ता को खत्म करने के लिए एओपी प्रौद्योगिकी के साथ उन्नत समाधान वक्त की दरकार है।

इस दिशा में काम करते हुए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर ने मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी,जयपुर और एमबीएम कॉलेज, जोधपुर के साथ एक उन्नत एओपी प्रणाली विकसित की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है