लाइव न्यूज़ :

आईआईटी मंडी के अनुसंधानकर्ताओं ने पानी से भारी धातुओं को हटाने की प्रविधि विकसित की

By भाषा | Updated: March 15, 2021 17:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 मार्च हिमाचल प्रदेश के मंडी स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के अनुसंधानकर्ताओं ने पानी से भारी धातुओं को अलग करने के लिए बायोपोलीमर आधारित सामग्री से एक तंतुमय झिल्ली विकसित की है।

खनन मंत्रालय ने इस अनुसंधान के लिए वित्तपोषण किया। यह शोध प्रतिष्ठित इल्सेवियर पत्रिका पोलीमर में प्रकाशित हुआ है। अब अनुसंधान दल ने भारी मात्रा में धातुओं से संदूषित पानी से निपटने के लिए इस प्रौद्योगिकी को औद्योगिकी स्तर पर ले जाने की योजना बनायी है।

इस शोध का आईआईटी मंडी के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग के सहायक प्रोफेसर सुमित सिन्हा राय, शोधवेत्ता आशीष काकोरिया और शिकागो के इलिनियोस विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर सुमन सिन्हा राय ने सह लेखन किया है।

सुमित सिन्हा राय ने कहा, ‘‘ अम्लीय खनन निकास नली में भारी मात्रा में धातु वाकई एक समस्या है। पानी में भारी धातु से इंसान में अल्झाइमर, पार्किंसन समेत कई स्नायु एवं स्क्लेरोसिस समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में जलाशयों में छोड़े जाने वाले संदूषित जल का शोधन करना अहम है ताकि प्रदूषण रूके। पानी में भारी धातु का प्रदूषण गंभीर चिंता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ गंगा बेसिन में आर्सेनिक समस्या भारत में सुविदित है। भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी की रिपोर्ट बताती है कि पर्यावरण पर बोझ एवं स्वास्थ्य प्रभावों के लिहाज से भारत में बड़ी खतरनाक धातु सीसा, पारा, क्रोमियम, कैडमियम, तांबा एवं अल्युमिनियम हैं जो खनन, विनिर्माण, इलेक्ट्रोप्लेटिंग, इलेक्ट्रोनिक्स एवं उर्वरक उत्पादन आदि के जरिए पानी में छोड़ी जाती हैं।’’

राय के अनुसार इन झिल्लियों में अवशोषक सामग्री होती हैं जो धातु को अपनी ओर आकर्षित कर उन्हें रोक लेते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

भारत अधिक खबरें

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद