आईआईटी मंडी के अनुसंधानकर्ताओं ने पानी से भारी धातुओं को हटाने की प्रविधि विकसित की

By भाषा | Updated: March 15, 2021 17:20 IST2021-03-15T17:20:02+5:302021-03-15T17:20:02+5:30

Researchers at IIT Mandi developed method to remove heavy metals from water | आईआईटी मंडी के अनुसंधानकर्ताओं ने पानी से भारी धातुओं को हटाने की प्रविधि विकसित की

आईआईटी मंडी के अनुसंधानकर्ताओं ने पानी से भारी धातुओं को हटाने की प्रविधि विकसित की

नयी दिल्ली, 15 मार्च हिमाचल प्रदेश के मंडी स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के अनुसंधानकर्ताओं ने पानी से भारी धातुओं को अलग करने के लिए बायोपोलीमर आधारित सामग्री से एक तंतुमय झिल्ली विकसित की है।

खनन मंत्रालय ने इस अनुसंधान के लिए वित्तपोषण किया। यह शोध प्रतिष्ठित इल्सेवियर पत्रिका पोलीमर में प्रकाशित हुआ है। अब अनुसंधान दल ने भारी मात्रा में धातुओं से संदूषित पानी से निपटने के लिए इस प्रौद्योगिकी को औद्योगिकी स्तर पर ले जाने की योजना बनायी है।

इस शोध का आईआईटी मंडी के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग के सहायक प्रोफेसर सुमित सिन्हा राय, शोधवेत्ता आशीष काकोरिया और शिकागो के इलिनियोस विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर सुमन सिन्हा राय ने सह लेखन किया है।

सुमित सिन्हा राय ने कहा, ‘‘ अम्लीय खनन निकास नली में भारी मात्रा में धातु वाकई एक समस्या है। पानी में भारी धातु से इंसान में अल्झाइमर, पार्किंसन समेत कई स्नायु एवं स्क्लेरोसिस समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में जलाशयों में छोड़े जाने वाले संदूषित जल का शोधन करना अहम है ताकि प्रदूषण रूके। पानी में भारी धातु का प्रदूषण गंभीर चिंता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ गंगा बेसिन में आर्सेनिक समस्या भारत में सुविदित है। भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी की रिपोर्ट बताती है कि पर्यावरण पर बोझ एवं स्वास्थ्य प्रभावों के लिहाज से भारत में बड़ी खतरनाक धातु सीसा, पारा, क्रोमियम, कैडमियम, तांबा एवं अल्युमिनियम हैं जो खनन, विनिर्माण, इलेक्ट्रोप्लेटिंग, इलेक्ट्रोनिक्स एवं उर्वरक उत्पादन आदि के जरिए पानी में छोड़े जाते हैं।’’

राय के अनुसार इन झिल्लियों में अवशोषक सामग्री होती हैं जो धातु को अपनी ओर आकर्षित कर उन्हें रोक लेती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Researchers at IIT Mandi developed method to remove heavy metals from water

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे