लाइव न्यूज़ :

आईआईटी मंडी में शोधकर्ताओं ने कोविड-19 वायरस में प्रोटीन की संरचना का पता लगाया

By भाषा | Updated: May 27, 2021 20:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 मई भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी में शोधकर्ताओं ने कोविड-19 के वायरस में एक महत्वपूर्ण प्रोटीन की संरचना के एक हिस्से का पता लगाया है। इससे वायरस के प्रसार, बीमारी की गंभीरता को समझने और एंटीवायरल उपचार पद्धति के विकास में मदद मिल सकती है।

‘करेंट रिसर्च इन वायरोलॉजिकल साइंस’ में यह अध्ययन प्रकाशित हुआ है।

शोधकर्ताओं के मुताबिक कोविड-19 का मौजूदा उपचार केवल लक्षणों के आधार पर होता है जबकि शरीर अपनी प्रतिरक्षा प्रणाली के जरिए संक्रमण से लड़ता रहता है। अब तक ऐसी कोई एंटीवायरल दवा की पुष्टि नहीं हो पायी है जो कि वायरस के प्रसार को रोके।

आईआईटी मंडी में जैव प्रौद्योगिकी के सहायक प्राध्यापक रजनीश गिरि ने बताया, ‘‘किसी भी वायरस को खत्म करने का एक रास्ता इसके प्रोटीन को निशाना बनाने का है। इस तरह का दृष्टिकोण कोविड-19 वायरस के लिए भी सही है और दुनिया भर में वैज्ञानिक बीमारी के प्रसार और वायरस के खिलाफ प्रभावी दवा विकसित करने के लिए ऐसे प्रोटीन की संरचना को समझने के लिए अध्ययन कर रहे हैं।’’

इस वायरस में 16 नॉन-स्ट्रक्चरल प्रोटीन (एनएसपी1-एनएसपी 16) होते हैं, जिसमें बीमारी पैदा करने के लिहाज से एनएसपी-1 सबसे बड़ी भूमिका निभाता है।

आईआईटी मंडी की टीम ने विभिन्न स्थितियों में वायरस के एनएसपीए की संरचना को समझने के लिए अध्ययन किया। विभिन्न विश्लेषण के जरिए पता चला कि इस संरचना में परिवर्तन भी होता है।

गिरि ने कहा, ‘‘हमारी टीम के अध्ययन में सार्स सीओवी-2 के एनएसपी-1 सी टर्मिनल क्षेत्र को लेकर विश्लेषण किया गया। इससे एनएसपी1 के व्यापक पहलुओं को समझने के बारे में मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे